For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: श्रीलंका के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी टीम इंडिया

मौजूदा आईसीसी महिला विश्वकप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी टीम इंडिया शानदार लय में है।

डर्बी। मौजूदा आईसीसी महिला विश्वकप में जीत की हैट्रिक लगा चुकी टीम इंडिया शानदार लय में है। मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड को हराया था। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज और तीसरे मैच में पाकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में हराते हुए भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की तरफ मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं। अब भारत का चौथा मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। श्रीलंका की टीम लगातार अपने तीनों मैच हार चुकी है। कुल मिलाकर भारतीय टीम इस समय अपनी शानदार फॉर्म में है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं।

हमें सुधार की जरूरतः मिताली राज
मैच से पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा- "हमें लगातार विकेट नहीं खोने चाहिए। ये टीम पर प्रेशन बना देता है। टीम इस तरफ सुधार करने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। हमें एक बल्लेबाज के तौर पर साझेदारी को भी बढ़ाने पर अमल करना होगा।" कप्तान मिताली राज ने बल्लेबाजों को प्रदर्शन में सुधार लाने की नसीहत दी है। मिताली ने बल्लेबाजों से कहा है कि वो श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले से पहले अपने प्रदर्शन में सुदार लाएं और अच्छी साझेदारी करें। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई थी और मिताली ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले बल्लेबाजी में सुधार लाने को कहा है।

प्वाइंट टेबल में टॉप पर है टीम इंडिया
लागातार तीन मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी भारतीय टीम श्रीलंका को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एकता 10 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके थे। वहीं महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

हार की हैट्रिक लगा चुकी है श्रीलंका
श्रीलंका की बात करें तो उसे अपने तीनों मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका को उसके पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से और तीसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

चमारी आथापत्थू पर टिकीं श्रीलंका की निगाहें
हालांकि श्रीलंका की सारी निंगाहें एक बार फिर से चमारी आथापत्थू पर टिकी होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन बनाकर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 178 रन बनाकर (महिला क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ पारी में से एक) चमारी ने अपने पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।

टीम-
भारत: मिताली राज (कप्तान), एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, नुजहत परवीन, शिखा पांडे, पूनम राउत, दिप्ती शर्मा, सुषमा वर्मा, पूनम यादव

श्रीलंका: अनोका राणावीरा (कप्तान), चामारी अथापत्थू, चंडीमा गुनारत्ने, निपुणी हंसिका, अमा कंचन, इशानी लोकसुरुड़ी, हर्षिता माधवी, दिलीनी मनोदरा, हसीनी परेरा, चामारी पोलगाम्पला, उदेशिका प्रबोधनी, ओशाधी रानीशेसिंग, शशिकाला सिरीवर्णा, प्रसादानी वीराकोड़ी और श्रीपली वीराकॉडी ।

मैच समयः 3 PM IST

कहां देखेंः स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर लाइव

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+