For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS: विश्वकप में मिताली का जलवा कायम, बनीं टॉप स्कोरर

इंग्लैंड में चल रहे मौजूदा आईसीसी महिला विश्व कप-2017 में भारतीय कप्तान मिताली राज सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली बल्लेबाजी खिलाड़ी बन गईं हैं।

डर्बी। इंग्लैंड में चल रहे मौजूदा आईसीसी महिला विश्व कप-2017 में भारतीय कप्तान मिताली राज सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली बल्लेबाजी खिलाड़ी बन गईं हैं। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली राज ने इस पूरे टूर्नामेंट में ही शानदारा बल्लेबाजी की है। देखा जाए तो टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक के सफर में मिताली राज का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने 36 रन की पारी खेल एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। मिताली (392) अब इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गई हैं। हालांकि उनसे पीछे ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी (366) , इंग्लैंड की नाइट (363) इंग्लैंड की ही हमवतन सारा टेलर (351) भी पीछे हैं।

मिताली ने इस टूर्नामेंट में 49.00 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़े। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्चुअल क्वॉर्टटरफाइनल में शतक जड़कर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान मिताली राज अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने निर्धारित 42 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। भारत की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में नाबाद 171 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+