Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार हेडन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन ने कहा है कि पिछले दो टेस्टों में अपनी नाकामी को पीछे छोड़ते हुए वे तीसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 29 अक्तूबर से शुरू हो रहा है. पिछले दो टेस्ट मैचों में हेडन सिर्फ़ 42 रन ही बना पाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 29 रहा.

भारतीय गेंदबाज़ों ख़ासकर ज़हीर ख़ान ने हेडन को काफ़ी परेशान किया. चार में से तीन बार ज़हीर ख़ान ने हेडन को आउट किया जबकि एक बार उनका विकेट हरभजन सिंह ने लिया था.

अब हेडन तीसरे टेस्ट में अच्छी पारी खेलने के लिए कमर कस रहे हैं. दिल्ली में अंग्रेज़ी अख़बार डेली टेलिग्राफ़ के साथ बातचीत में हेडन ने कहा, "मैं अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करूँगा. लेकिन जिस तरह मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में मैंने आक्रमक खेल दिखाया, मैं उसी तरह खेलना चाहूँगा."

उम्मीद

हेडन ने कहा कि वे आश्वस्त हैं कि इस बार वे अच्छी बल्लेबाज़ी कर पाएँगे. उन्होंने कहा कि भारत आने के पहले घायल होने के कारण वे ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए थे.

मैं अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करूँगा. लेकिन जिस तरह मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में मैंने आक्रमक खेल दिखाया, मैं उसी तरह खेलना चाहूँगा
मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 516 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन हेडन ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की थी.

एक बार तो मोहाली में भारत की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी रक्षात्मक हो गए थे और पारी की शुरुआत में ही फ़ील्डरों को फैला दिया गया था.

हेडन ये भी मानते हैं कि अभी तक टेस्ट सिरीज़ में उनका बल्ला नहीं चला है लेकिन वे चुनौती के लिए तैयार हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+