ये महिला क्रिकेट के 'अच्छे दिनों' की शुरुआत हैः मिताली राज
मुंबई। हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुए आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मिताली राज का कहना है कि ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए शानदार समय है।
भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार की निराशा से वह उबर चुकी हैं। टीम के मुंबई लौटने पर मिताली राज ने कहा कि हमारे खेल से भारतीय महिला क्रिकेट के अच्छे दिन की शुरुआत हो गई है।
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी टीम 2013 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ चुकी है। जिसमें भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही थी। उन्होंने कहा कि- "मैंने 2005 में भी इसी तरह का समय देखा है। लेकिन इस बार लोगों की प्रतिक्रिया अलग है। ये महिला क्रिकेट के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत है।"
मिताली राज ने कहा- "मुझे लगता है कि भारतीय महिला टीम हमेशा से इसे डिजर्व करती है, लेकिन अब प्रसारण और बीसीसीआई द्वारा प्रमोशन के बाद महिलाओं के क्रिकेट में काफी अंतर आया है।" मिताली के अनुसार महिला क्रिकेट के लिए आने वाला समय काफी उज्ज्वल है।
महिला आईपीएल को लेकर मिताली राज ने कहा- "अगर आप मुझसे ये बात दोसाल पहले कहते तो मैं इसके लिए कभी राजी नहीं होती लेकिन विश्वकप के बाद और जिस तरह से महिला क्रिकेटरों ने रिस्पॉन्स दिया है उससे अब महिला आईपीएल के लिए सही समय है। इससे घरेलू खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।"
मिताली ने कहा कि विश्वकप के फाइनल में पहुंचना हमारी खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा। गौरतलब है कि भारतीय टीम आसीसी महिला विश्वकप में मेजबान इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार गई थी। लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
