Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली-अमला को पीछे छोड़ इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

इंग्लैंड। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का हाशिम अमला का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजूदा आईसीसी महिला विश्वकप में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ लैनिंग ने अपने आतिशी शतक की बदौलत एक शानदार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ शतक लैनिंग के वनडे करियर का 11वां शतक था और इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

लैनिंग ने श्रीलंका से जीत के मिले 258 रन के लक्ष्य के जवाब में 135 गेंदों में 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 152 रन की नाबाद पारी खेली। 11वां शतक लगाते ही लैनिंग ने इस मामले में न सिर्फ महिला बल्कि पुरुष क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है। लैनिंग ने 59 वनडे मैच में 11 शतक लगाया हैं जोकि महिलाओं की क्रिकेट में सबसे तेज 11 वनडे शतक हैं।

इस मामले में उन्होंने सबसे तेजी से 11 वनडे शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला और भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अमला ने 11 वनडे शतक 64 पारियों में लगाए हैं। इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 65 पारियों में 11 शतक लगाए हैं।

तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 82 पारियों में 11 वनडे शतक जड़े हैं। लैनिंग के धमाकेदार शतक की बदौलत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को खेले गए मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस बार भी शानदार लय में है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+