Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शैफाली ने खोला विस्फोटक पारियों का राज, बताया किससे मिली तेज खेलने की छूट

नई दिल्ली। माैजूदा समय क्रिकेट जगत में भारतीय महिला टीम की युवा ओपनर शैफाली वर्मा खूब चर्चा में छाई हुई हैं। 16 साल की शैफाली अपनी विस्फोटक पारियों के कारण पहचान बनाने में कामयाब हुईं। वुमन टी20 विश्व कप में उनका धमाल जारी है। वीरवार न्यूजीलैंज के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 46 रनों की पारी खेली जिसकी बदाैलत भारत 3 रन से जीत सका। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड से नवाजा गया। इस दाैरान उन्होंने अपनी विस्फोट पारियों का राज खोलते हुए बताया कि किससे उन्हें तेज खेलने की छूट मिली है।

जीत के बाद शैफाली ने कहा, ''मैं प्रदर्शन से बेहद खुश हूं और मैं पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देना चाहती थी। मैनेजमेंट भी यही चाहता है। मैनेजमेंट ने बेखौफ होकर खेलने की छूट दी है। मैं इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहती हूं।'' इसके आगे शैफाली ने कहा कि मैंने कमजोर गेंदों का इंतजार किया और उसी पर रन बनाए। मैंने लड़कों के साथ काफी अभ्यास किया और मैं अपने पिताजी और सभी लड़कों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बल्लेबाजी में अच्छी तरह से प्रशिक्षित करने में मदद की।

बता दें कि शैफाली का बल्ला फिलहाल विश्व कप में आग उगल रहा है। उन्होंने सिडनी में पहले मैच में चार बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 गेंदों में 193.33 की औसत से 29 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 1 छक्के जड़े थे। भारतीय टीम ने यह मैच 17 रनों से जीतते हुए उलटफेर किया था। शैफाली ने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंदों पर 229.41 की औसत से 39 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 4 छक्के जड़े। भारत ने यह मैच 18 रन से जीता था।

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+