'यह लड़की चमत्कार है', इस एक्टर ने सहवाग से की शैफाली वर्मा की तुलना
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। पहले मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी तो फिर सोमवार को दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की जीत की हीरो रहीं शैफाली वर्मा जिन्होंने 2 चाैके व 4 छक्के लगाकर 17 गेंदों में 39 रन ठोक दिए। उन्हें इस प्रदर्शन के चलते 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड से भी नवाजा गया। शैफाली की बैटिंग को एक बाॅलीवुड एक्टर ने चमत्कार बताते हुए उनकी तुलना पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की।

इस एक्टर ने की तारीफ
महज 16 साल की शैफाली को खेलता देख बॉलीवुड फिल्म 'हाउसफुल-4' के एक्टर शरद केलकर काफी हैरान हुए। लिहाजा उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर वीडियो शेयर करते हुए शैफाली की तुलना सहवाग से कहते हुए लिखा, 'यह लड़की चमत्कार है! शैफाली वर्मा मुझे वीरू पाजी(वीरेंद्र सहवाग) की याद दिलाती है। निडर।' शैफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले मैच में भी 15 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली थी।

तोड़ चुकी हैं सचिन का रिकाॅर्ड
शैफाली अभी तक 16 टी20 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें वह 149.61 की स्ट्राइक रेट से 392 रन बना चुकी हैं। उनका उच्चत्तम स्कोर 73 है। यह वही पारी है जो पिछले साल विंडीज के खिलाफ 49 गेंदों में निकलती थी जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक खास 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक था। इसके साथ ही शेफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गई थीं। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिनों में हासिल की है जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अर्धशतक 16 साल और 214 दिनों की उम्र में लगाया था।
|
ये रहा विस्फोटक बल्लेबाजी का राज
शैफाली तेजी से चौके और छक्के लगाती हैं और सहवाग की तरह ही निडर होकर खेलती हैं। उन्होंने बताया कि वो कैसे इस तरह से बल्लेबाजी कर पाती हैं। उन्होंने कहा बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद कहा, ''इस मैच में स्मृति मंधाना नहीं खेल रही थीं, तो मैं जिम्मेदारी लेना चाहती थी कि विकेट पर कुछ देर रुकूं और टीम को अच्छी शुरुआत दूं। मैं गेंद को तेजी से हिट करने की लगातार प्रैक्टिस कर रही थी, मैं फ्यूचर में टीम के लिए और ज्यादा सफलता लाना चाहती हूं। मैं अपना काम करना चाहती हूं और भारत को ऐसे ही मैच जिताना चाहती हूं और फिर हम सब के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती हूं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
