Women's T20 World Cup: इन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से डर रहे कंगारू, कहा- खेलना पसंद नहीं

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मैच से पहले कंगारू टीम की तेज गेंदबाज मेगन स्कट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने से डर रही हैं। बारिश की वजह से पहला सेमीफाइनल मैच धुल जाने के बाद भारतीय टीम आईसीसी के नियमानुसार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचने में कामयाब हुआ तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया ने डक वर्थ लुईस नियम के तहत साउथ अफ्रीका को 5 रन से हराकर लगातार छठी बार इस खिताबी मुकाबले के फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें: Womens T20 World Cup: 'खिताब जीतना है तो दबाव से बचना होगा', झूलन गोस्वामी की भारतीय टीम को सलाह
दोनों टीमों के बीच रविवार को यह खिताबी मुकाबला खेला जायेगा। भारतीय समयानुसार के यह मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा।
और पढ़ें: Women's T20 World Cup: 5 खिलाड़ी जिनके दम पर पहली बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारत के खिलाफ पसंद नहीं करती खेलना
इस बीच मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मेगन स्कट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह भारत के खिलाफ मैच खेलना पसंद नहीं करती है। इसका कारण है पहले ही मैच में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओर से की गई उनकी जबरदस्त धुनाई।
मेगन ने कहा,' मुझे भारत से खेलना पसंद नहीं है। वे मुझ पर हावी हो जाते हैं। स्मृति और शेफाली ने मेरी गेंदों को आसानी से खेला है। त्रिकोणीय सीरीज में शेफाली ने जो छक्का मेरी गेंद पर लगाया था वह शायद मेरे करियर में मेरी गेंदों पर लगाया गया सबसे बड़ा छक्का था।'

पावरप्ले में आसानी से पीटते हैं यह भारतीय बल्लेबाज
मेगन स्कट ने फाइनल मैच से पहले साफ किया कि हाल के दिनों में उन्हें शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा नहीं आता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने विश्व कप के पहले मैच में उनके खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया था। शेफाली ने तो उनके पहले ही ओवर में लगातार 4 चौके लगाये थे।
उन्होंने कहा,'उनके लिए निश्चित तौर पर हमारी टीम के पास रणनीति होगी लेकिन पावरप्ले में मैं उन दोनों पर हावी नहीं हो पाती। वे मुझे आसानी से खेल लेती हैं।

फाइनल मैच में पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करना चाहती है मेगन
मेगन ने फाइनल मैच की बात करते हुए कहा कि वह रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।
पिछले महीने त्रिकोणीय सीरीज में भी शेफाली और स्मृति ने स्कट की जमकर धुनाई की थी। शेफाली ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया जबकि मंधाना ने उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। दोनों टीमें रविवार को फाइनल में फिर आमने सामने होंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
