Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Women T20 World Cup: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता लगातार तीसरा मुकाबला

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार विजयी क्रम जारी है और इस टीम ने प्रतियोगिता में अपना लगातार तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम लीग स्टेज से आगे पहुंच चुकी हैं।

लीग स्टेज पर भारतीय टीम ने अब तक खेले गये तीनों मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर महज 130 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 3 रन से इस मैच को जीत लिया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया था जिसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने कीवियो के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 134 रनों का टारगेट रखा था।

भारत के लिये शेफाली वर्मा ने एक बार फिर से 46 रन की तेज तर्रार पारी खेली और 34 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन बनाये।

भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में भी टीम की सभी बॉलर्स ने अपना योगदान दिया। दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

भारत ने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती मुकाबले में हराने के बाद अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी 18 रनों की जीत दर्ज की थी।

भारत की ओर से शैफाली वर्मा बल्लेबाजी में और पूनम यादव गेंदबाजी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी साबित हुईं हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमें इस प्रकार रही-

न्यूजीलैंड की महिलाएं (प्लेइंग इलेवन): सोफी डिवाइन (सी), रेचेल प्रीस्ट (डब्ल्यू), सुजी बेट्स, मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन, एमेलिया केर, हेले जेन्सेन, अन्ना पीटरसन, लेह रास्पेरेक, ली ताहू, रोजमेरी मैयर

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 12:35 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+