Women's T20 World Cup: इंग्लैंड के बाहर होने पर लोगों ने कहा 'Karma', माइकल वॉन ने लगाई लताड़
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल मैच में बारिश इतना ज्यादा हुई के टॉस तक नहीं सका और आईसीसी के नियम के मुताबिक भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल मैच में बिना कोई गेंद खेले ही खिताबी दौड़ से बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें: SA vs AUS: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ही टीम के 2 खिलाड़ियों को मिला 'मैन ऑफ द मैच'
दरअसल आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिये कोई रिजर्व डे नहीं रखा था, जिसकी वजह नियमानुसार जो टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही होती है वह फाइनल में चली जाती है। इसी नियम के तहत भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई जबकि इंग्लैंड बाहर हो गई। मैच के बाद इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने इस नियम को बदलने की बात की तो वहीं ट्विटर पर इंग्लैंड की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अपना गुस्सा निकाला है।
और पढ़ें: Womens T20 World Cup: 'खिताब जीतना है तो दबाव से बचना होगा', झूलन गोस्वामी की भारतीय टीम को सलाह

आईसीसी पर भड़के माइकल वॉन, बताया शर्मनाक
इंग्लैंड की टीम के बाहर हो जाने के पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया में जारी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिये रिजर्व डे न रखने पर लताड़ लगाई है।
सोशल मीडिया ट्विटर के जरिये माइकल वॉन ने आईसीसी पर अपना गुस्सा निकाला और कहा,'यह बेहद अजीब बात है कि आईसीसी इतने बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के लिये रिजर्व डे नहीं रख रहा है। यह काफी शर्मनाक है।'

ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- आईसीसी के नियम के चलते ही बने चैम्पियन
वहीं माइकल वॉन के इस ट्वीट पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल करने की कोशिश की और कहा कि यह आईसीसी का नियम ही था जिसकी बदौलत इंग्लैंड की मेंस टीम को विश्व चैम्पियन बनाया और यह आईसीसी का नियम ही जिसने उन्हें खिताब की रेस से बाहर का रास्ता दिखाया, यह तो बस 'कर्मा' है।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड में आयोजित हुए 2019 विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने टाई खेला था, जिसके बाद मैच सुपरओवर में दोबारा टाई हो गया। ऐसी स्थिति में आईसीसी ने जिस टीम ने ज्यादा बाउंड्री लगाई उसे विजेता घोषित कर दिया। यहां पर ट्विटर यूजर्स उसी घटना की बात कर रहे हैं।
|
माइकल वॉन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
ट्विटर यूजर्स के ऐसे कमेंट और बयान को पढ़कर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन काफी गुस्सा हो गये और कहा कि पुरुष टीम ने कम से कम खेल कर दिखाया ऐसा तो नहीं था कि बिना मैच खेले रिजल्ट लिया हो।
उन्होंने लिखा,'जो लोग भी इसे कर्मा कह रहे हैं... कम से कम उस दिन इंग्लैंड मेंस टीम ने अपना खेल दिखाया था... ऐसा नहीं था कि उन्हें मौसम की वजह से खेलने का मौका ही नहीं मिला।'
आपको बता दें कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने भी निराशा जाहिर की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने भी ट्विटर के जरिए इसको लेकर नाराजगी जाहिर की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
