For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Womens T20 WC: सबसे कम टोटल डिफेंड करके न्यूजीलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: क्रिकेट में इन दिनों न्यूजीलैंड की टीम अपनी लय में दिखाई दे रही है। बात चाहे भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कीवी दौरे की हो या फिर महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड की वूमेन्स टीम के प्रदर्शन की, न्यूजीलैंड को अच्छे नतीजे मिल रहे हैं।

एक तरफ 29 फरवरी को कीवी पुरुष टीम ने जहां विराट कोहली एंड कंपनी को केवल 242 रनों पर ढेर कर दिया तो वहीं न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भी बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली जीत दर्ज की है।

सबसे कम लक्ष्य का बचाव करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सबसे कम लक्ष्य का बचाव करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप में शनिवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी एशियाई प्रतिद्वंदियों को 17 रनों से मात दे दी।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 91 ही रन बनाए थे जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 74 रनों पर ही ढेर हो गई।

इसके साथ ही कीवी टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम लक्ष्य का बचाव करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।

बांग्लादेश की खुशी काफूर-

बांग्लादेश की खुशी काफूर-

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया जिसके बाद बांग्लादेश की अच्छी गेंदबाजी के चलते कीवी टीम 18.2 ओवरों में 91 रनों पर ऑल-आउट हो गई।

बांग्लादेश की टीम की ओर से सलमा खातूम ने 2.2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। रितू मोनी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि रूमाना अहमद ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।

IND vs NZ: 242 पर सिमटी भारत की पहली पारी, काइल जैमीसन ने लिए 5 विकेट

मैच का हाल ये रहा-

मैच का हाल ये रहा-

91 पर न्यूजीलैंड को आउट करने के बाद, बांग्लादेश वास्तव में खुश टीम थी और उसको आराम से कम स्कोर का पीछा करने लिए आश्वस्त था, लेकिन सोफी डिवाइन की अगुवाई में न्यूजीलैंड का प्लान कुछ और ही था।

न्यूजीलैंड के इस आसान लक्ष्य पर बांग्लादेश की टीम खरी नहीं उतर सकी और 19.5 ओवरों में 74 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 21 रनों का योगदान दिया जो बांग्लादेश की ओर से बना टॉप स्कोर था।

वहीं कीवी गेंदबाजों में लेह केसपर्क और हेली जेंसन ने 3-3 विकेट लिए। जेंसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Story first published: Saturday, February 29, 2020, 11:32 [IST]
Other articles published on Feb 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+