Womens T20 World Cup: शैफाली की एक और शानदार पारी, भारत ने श्रीलंका को दी मात
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार सफर जारी है। पहले ही आगे के दौर में प्रवेश कर चुकी टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका की टीम को रौंद दिया है।
श्रीलंका की टीम ने भारत को जीत के लिए 114 रनों का टारगेट किया था जिसको भारत ने 14.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इसके साथ ही महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने सभी ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं। इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड जैसी टीमों को पहले हराया था।
भारत की जीत की हीरो एक बार फिर से युवा ओपनिंग सनसनी शैफाली वर्मा साबित हुईं जिन्होंने 34 गेंदों पर 47 रनों की तेज पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 17 रनों का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 रन बनाए जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा 15-15 रन बनाकर नाबाद रहीं।
इससे पहले राधा यादव की शानदार गेंदबाज के दम पर श्रीलंका की टीम कभी भी उभर नहीं पाई। राधा ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ को 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट मिले। इसके अलावा दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे और पूनम यादव को 1-1 विकेट मिला। राधा यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
श्रीलंका की ओर से केवल कप्तान चमारी अटापट्टू और निचले क्रम पर कविशा दिलहारी ही कुछ प्रतिरोध कर पाई। कप्तान ने जहां ओपनिंग में 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली तो वहीं दिलहारी ने 16 गेंदों पर तेज 25 रन बनाए जो श्रीलंका के लिए बोनस की ही तरह थे वर्ना लंका का हाल इससे भी खराब हो सकता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
