मोहाली टेस्टः पवैलियन लौटे सहवाग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया है. कुंबले इस मैच से बाहर हैं.
इस वक्त गौतम गंभीर और सहवाग के आउट होने के बाद राहुल द्रविड़ पिच पर हैं. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.
सहवाग 36 गेंदों पर 35 रनों का अच्छा योगदान देकर आउट हुए हैं. अभी तक 15 ओवरों का खेल हो चुका है.
दोनों ही टीमों के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहा दूसरा टेस्ट बढ़त बनाने की कोशिशों के चलते रोचक होने की उम्मीद है.
इससे पहले बंगलौर में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक रोमांचक खेल के बाद ड्रा हो गया था.
ऐसे में दोनों ओर से कोशिश यह है कि दूसरे टेस्ट में अपना दबदबा क़ायम करके दूसरी टीम को दबाव में लिया जाए.
वैसे भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले दूसरे टेस्ट से बाहर हैं और पहले टेस्ट के दौरान लगी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.
मोहाली का मैदान
वैसे रिकॉर्ड देखें तो मोहाली का मैदान भारत के लिए सकारात्मक रहा है. चार ड्रा और दो जीत के साथ केवल एक ही टेस्ट मैच भारत इस मैदान पर हारा है.
मोहाली में भारत का रिकॉर्ड कुल टेस्ट - सात भारत जीता - दो हारा - एक ड्रॉ - चार
इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उनकी टीम यहां अच्छा प्रदर्शन कर मैच जीतना चाहेगी.
पोंटिंग ने कहा कि किसी भी टीम का जीतने का श्रेय सभी 11 खिलाड़ियों पर होता है न कि किसी एक खिलाड़ी पर.
पोंटिंग का कहना था कि मोहाली की पिच आम तौर पर तेज़ गेंदबाज़ी के अनुकूल होती है और ब्रेट ली इस पर क़हर बरपा सकते हैं.
वहीं ली का कहना था कि बंगलौर में भारतीय टीम बेहद रक्षात्मक हो गई. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम ने जानबूझकर जीतने की कोशिश नहीं की. इस लिहाज़ से दूसरे टेस्ट में उस पर दबाव होगा."
भारतीय कप्तान कुंबले ने कहा है कि वो इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फ़ैसला मैच शुरु होने से ठीक पहले ही होगा जब अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी.
सचिन पर निगाहें
मोहाली में सबकी निगाहें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर होगी जो बंगलौर टेस्ट में ब्रायन लारा के सर्वाधिक 11 हज़ार 953 रनों के विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से 15 रन दूर रह गए थे.
सचिन अभी भी लारा के रिकॉर्ड से 15 रन पीछे हैं
वहीं कुंबले भी शुक्रवार को मोहाली में अपना 38 वाँ जन्मिदन मनाएंगे और बंगलौर में एक भी विकेट न ले पाने की याद को पीछे छोड़ना चाहेंगे.
बल्लेबाज़ी में बेहतरीन शुरुआत देने का दारोमदार वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर के कंधों पर होगा. अगर सहवाग अपना नैसर्गिक खेल दिखाते हैं तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सहूलियत होगी.
दूसरे टेस्ट की टीमें:
भारत: सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान, अमित मिश्रा.
आस्ट्रेलिया: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, साइमन कैटिच, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, पीटर सिडल, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications