For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: विश्व कप में बल्लेबाजों की नींद उड़ा सकती है जसप्रीत बुमराह की ये गेंद

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा वार्म-अप मैच आसानी के साथ 95 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश के खिलाफ हुए इस मैच में धोनी और राहुल ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेली और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ कुलदीप-चहल की जोड़ी ने प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया। बुमराह ने इस मैच में 5 ओवरों में 25 रन देते हुए 2 विकेट झटके। इसी दौरान उन्होंने शाकिब-उल-हसन का ऐसा विकेट लिया जिसके चलते वे सुर्खियां भी बटोर रहे हैं।

भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने पहले विकेट लिए अच्छी शुरुआत करते हुए 49 रनों की साझेदारी भी कर ली थी। लेकिन बुमराह ने पारी के 10वें ओवर में सब बदलकर रख दिया। उन्होंने पहले सौम्य सरकार को आउट किया और उसके बाद शाकिब-उल-हसन को शानदार यॉर्कर पर चलता कर दिया।

इस तरह से बुमराह ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेशी पारी की कमर तोड़ दी। शाकिब बुमराह की गेंद पर पहले आगे झुके और बाद में पीछे चले गए। आपको बता दें कि बुमराह विश्व कप में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माने जा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वार्म-अप मैच में 4 ओवरों में केवल 2 ही रन खर्च किए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि लीग मुकाबले में शुरू होने से ठीक पहले भारत की स्पिन जोड़ी फॉर्म में आ गई। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव ने इस मैच में उम्दा प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए। उनके जोड़ीदार चहल को भी तीन विकेट मिले। भारत को मुख्य चरण में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को खेलना है।

Story first published: Wednesday, May 29, 2019, 11:31 [IST]
Other articles published on May 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+