For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डिविलियर्स पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- तुम्हें पैसा चाहिए था, तभी वर्ल्ड कप नहीं खेला

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में जिस समय एबी डिविलयर्स होते थे तो विरोधी टीमों के गेंदबाजों के हाथ भी कांप उठते थे कि आखिर उन्हें कहां गेंद डालकर बचाव किया जाए। लेकिन जब से डिविलियर्स ने संन्यास लिया है, तभी से टीम कुछ कमजोर दिखती नजर आई। खासकर मिडिल ऑर्डर। एंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के 12वें टूर्नामेंट में भी साउथ अफ्रीका की हालत खस्ता है। टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है। इसको देखकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भड़कते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका की इस हालत के जिम्मेदार डिविलियर्स ही हैं।

डिविलियर्स के लिए जरूरी है पैसा

डिविलियर्स के लिए जरूरी है पैसा

हाल ही में खबर आई कि डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए विश्व कप खेलने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन बोर्ड नहीं माना। डिविलियर्स ने 2018 में हुए आईपीएल के बाद संन्यास की घोषणा कर सबको चाैंकाया था। अब अख्तर ने डिविलियर्स पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पैसे की खातिर वर्ल्ड कप नहीं खेला। अख्तर ने वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट को लेकर डिविलियर्स पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने देश से ऊपर पैसे को चुना और इसलिए उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट का ऐलान किया था। तभी वर्ल्ड कप नहीं खेला। अख्तर ने आगे कहा कि डिविलियर्स ने हाल ही में रिटायरमेंट का एलान किया था लेकिन अब जब वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है तभी डिविलियर्स ने ऐसा बयान क्यों दिया। बता दें कि डिविलियर्स ने बोर्ड से वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई थी।

IPL कारण छोड़ा देश के लिए खेलना

IPL कारण छोड़ा देश के लिए खेलना

अफरीदी ने साफ-साफ कहा कि इस विस्फोटक क्रिकेटर ने आईपीएल जैसी टी20 लीग के कारण देश के लिए खेलना छोड़ा। अख्तर ने आगे कहा कि लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि डिविलियर्स पर आईपीएल और पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट्स छोड़ने का दबाव था और ये कहा जा रहा था कि उन्हें जल्द से जल्द वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होना होगा। हालांकि उन्होंने इस दौरान आईपीएल और पीएसएल को चुना। तो यहां पर जाहिर सी बात है वो पैसे पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे।

...तो क्या पाकिस्तान जीत लेगा वर्ल्ड कप 2019 का खिताब, खुद को दोहरा रहा है इतिहास

दी ये नसीहत

दी ये नसीहत

अख्तर की डिविलियर्स के खिलाफ भड़ास यहीं नहीं खत्म हुई। उन्होने इसके अलावा कहा कि़ जब आपने फैसला कर लिया तब बंदा मर्द का बच्चा बनता है और मर्द का बच्चा तब बनता है जब पैसा छोड़ देता है। उन्होंने अपनी उदाहरण देते हुए कहा कि मुझे ICL खेलने के लिए पैसे दिए जा रहे थे वहीं पीसीबी ने कहा था कि वो मुझपर बैन लगा देंगे लेकिन मैंने उनसे यही कहा कि मेरे लिए सबसे जरूरी मेरा देश है। इसलिए पैसे के पीछे मत भागो तुमने काफी पैसे कमा लिए हैं।

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 11:42 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+