मोदी ने टीम इंडिया को कहा 'गुड लक'
ट्वेंटी-20 विश्व कप कैरेबियाई सरजमीं पर 30 अप्रैल से शुरु हो रहा है। भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला एक मई को नई-नवेली टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को ग्रुप सी में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।
मोदी ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए बुधवार को भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को भेजे एक संदेश में उन्हें और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मेरी ओर से तुम्हें और सभी लड़कों (खिलाड़ियों) को शुभकामनाएं। सभी को मेरी तरफ से 'गुड लक' कहना। मस्ती करो।"
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरे ललित मोदी को आईपीएल के चैयरमैन और कमिश्नर पद निलंबित कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने निलंबन के साथ ही मोदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके तहत मोदी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications