oi-Ankur
लखनऊ। भारत के खिलाफ दुनिया के कई बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये हैं। भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों का सामना करना दुनियाभर के बल्लेबाजों के लिए हमेशा से चुनौती रहा है। श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 274, हाशिम अमला ने 253 रन और यूनुस खान ने 267 रनों का ऐतिहासिक पारी भारत की पिचों पर भारत के खिलाफ खेली।
Video-क्रिकेट स्टार ही नहीं कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन भी हैं रहाणे
लेकिन इन तमाम दिग्गजों के इतर दुनिया के कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे हैं जो भारत की पिचों पर टेस्ट मैच में अपनी छाप छोड़ने में विफल रहे हैं। इस लिस्ट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका दुनिया लोहा मानती हैं।
रिकी पोंटिंग
पोंटिंग ने भारत के खिलाफ कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ एक बार शतक लगाने में कामयाब हुए।
शेन वार्न
शेन वार्न ने भारत में कुल नौ मैच खेले लेकिन उन्हें सिर्फ 34 विकेट ही मिले। जिसमें सिर्फ एक बार ही वह 5 विकेट हासिल कर सके।
कुमार संगाकारा
संगाकार ने भारत में दो दौरे किये और इ दौरान उन्होंने सिर्फ 25 रन के औसत से रन बनाये। इस दौरान उन्होंने दस पारियों में सिर्फ एक पचासा लगा सके।
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट भारत में सात टेस्ट मैचों में सिर्फ दो सैकड़ा ही लगा सके और भारत में उनका औसत 28 से भी कम है।
ग्रेम स्मिथ
भारत में कुल 11 पारियों के दौरान वह एक भी सैकड़ा नहीं लगा सके। भारत में उनका बैटिंग औसत 12 है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, February 19, 2016, 7:05 [IST]
Other articles published on
Feb 19, 2016