22 साल का सूखा खत्म करने मैदान पर उतरेगी कोहली की सेना
लखनऊ। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया कल श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। बतौर कप्तान कोहली की यह पहली पूर्णकालिक टेस्ट सीरीज है।
विराट कोहली इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोहली ने सीरीज से पहले कहा कि वह इस सीरीज में अपनी लय में वापस लौटने का मौका देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीरीज को लेकर उनके पास विशेष योजना है और वह कोशिश करेंगे कि उन योजनाओं पर अमल करें। कोहली ने मैच में 20 विकेट लेने पर जोर देते हुए कहा कि यही सफलता की कुंजी साबित हो सकती है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया श्रीलंका में बीते 22 सालों में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। भारत ने 1993 में आखिरी बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 1-0 से हराया था।
वहीं श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुमार संगकारा दूसररे टेस्ट मैच के बाद सन्यास ले लेंगे। ऐसे में लंकन टीम संगाकारा को बेहतरीन विदाई देने की कोशिश करेगी। संगकारा ने अपने करियर में 11 बार दोहरा शतक लगाया है और उनके पास टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड 12 दोहरे शतक की बराबरी करने का मौका है। ऐसे में संगाकारा कोशिश करेंगे कि वह आने वाले दो टेस्ट मैचों में इस रिकॉर्ड को तोड या बराबर कर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
