Asia Cup 2016: बोले अफरीदी, इंडिया को ध्वस्त के लिए केवल 6 ओवर चाहिए
फतुल्लाह। भारत से भिड़ने से पहले ही पाकिस्तान टीम की ओर से जुबानी आक्रमण शुरू हो गये हैं। शुक्रवार को एक प्रेस मीट में बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि भारत को ध्वस्त करने के लिए मात्र 6 ओवर चाहिए हमें.. उनके सारे स्टार बैटसमैन को हम चुटकी बजाते ही आउट कर देंगे।
अति आत्मविश्वास से भरे हुए अफरीदी ने हालांकि माना कि टीम इंडिया के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं और वो फार्म में भी हैं लेकिन हमारे बॉलिंग अटैक के आगे उनकी एक नहीं चलेगी। अफरीदी ने कहा कि हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं जिन्हें विकेट लेना आता है। इंडियंस स्पिनर्स को बढ़िया खेलते हैं लेकिन मेरे अलावा मोहम्मद नवाज भी जबरदस्त फार्म में हैं।
'बोले अफरीदी, इंडिया को ध्वस्त के लिए केवल 6 ओवर चाहिए'
हम उम्मीद करते हैं कि हम पुरानी गलतियों को नहीं दोहरायेंगे और धोनी की सेना पर फतेह हासिल करेंगे। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच में अब तक एशिया कप में 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं और जबक 1 मैच ड्रा और 1 मैच रद्द हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
