फिक्स हैं वर्ल्डकप के सारे मैच, सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, द. अफ्रिका होगी विजेता
मुंबई। विश्वकप 2015 कौन जीतेगा इसका पता को 29 मार्च को चलेगा जब इसका फाइनल खेला जायेगा लेकिन इन दिनों एक मैसेज व्हाट्सअप पर तेजी से वाइरल हो रहा है जिसके हिसाब से इस बार विश्वकप साउथ अफ्रिका जीत जायेगी जिसने आज तक विश्वकप जीता नहीं है। हालांकि व्हाट्सअप पर जो मैसेज वाइरल हो रहा है उसके हिसाब से इस पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन फिर भी कुछ बातें इस मैसेज में ऐसी हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है।
जैसे कि इस मैसेज में कहा गया था कि इस विश्वकप में आयरलैंड जैसी नई नवेली टीम वेस्टइंडीज को हरा देगी और भारत, पाकिस्तान को पटखनी देगा तो वो दावा तो सही निकला लेकिन आगे जो लिखा है उस पर भरोसा करना थोड़ा सा मुश्किल है क्योंकि इसमें लिखा है कि इस सीरीज में भारत जिम्बाब्वे से हारेगा और पाकिस्तान यूएई से। फिलहाल मैसेज में यह लिखा है कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा और आस्ट्रेलिया से हारेगा।
आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रिका के बीच में फाइनल होगा और विश्वविजेता साउथ अफ्रिका बनेगा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड भी पहुंचेगा लेकिन उसकी चुनौती को अफ्रिका ही समाप्त कर देगी। फिलहाल देखते हैं इस मैसेज के कितने दावे सही निकलते हैं फिलहाल तो आप दावों पर ध्यान ना देकर आराम से विश्वकप मैचों का लुत्फ उठाइये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
