रविंद्र जडेजा की मंगेतर के लिए क्रिकेट 'समय की बर्बादी' का खेल
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा हाल ही में रीवा सोलंकी के साथ रिश्ते में बंधे हैं। दोनों की सगाई हो गई है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जडेजा की मंगेतर रीवा के लिए क्रिकेट 'समय की बर्बादी' के सिवा कुछ नहीं। जी हां ये मानना है एक क्रिकेट की होनी वाली पत्नी का। देखें: रविंद्र जडेजा और रीवाबा सोलंकी की सगाई की तस्वीरें
यूपीएससी की तैयारी में जुटी रीवा के लिए क्रिकेट कोई खास महत्व नहीं रखता, हलांकि जडेजा के साथ पिछले हफ्ते राजकोट में सगाई के बाद रीवा का नज़रिया बदल गया है। रीवा का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता सिविल सर्विसेज की परीक्षा है। परीक्षा निपटने के बाद उनके पास मैच देखने के लिए बहुत वक्त होगा।
इस मैदान पर कैप्टन धोनी खेलेंगे अपना आखिरी मैच
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल की रीवा कभी भी क्रिकेट की शौकीन नहीं थी। पहले भी जब घर में टीवी पर मैच चलता वो दूसरे कमरे में चली जाती थी,। लेकिन रीवा का कहना है कि अब जिन मैचों में रवींद्र खेलेंगे, उन्हें देखने जाएंगी। रीवा ने कहना है कि अब उन्होंने क्रिकेट को गौर से समझना शुरू कर दिया है।
कोहली ने शेयर की 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' के साथ सेल्फी
आपको बता दें कि जडेजा ने तीन महीने पहले वाट्सएप के ज़रिए पहली बार रीवा का फोटोग्राफ देखा था। जडेजा पारिवारिक परंपरा को निभाते हुए अपने समुदाय की लड़की से ही शादी करना चाहते थे। ऐसे में पिछले हफ्ते उन्होंने रीवा राजकोट में से सगाई की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
