For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : टीम में जगह नहीं मिलने पर अंबाती रायडू ने किया यह ट्वीट

नई दिल्ली। भारतीय टीम के उन 15 धुरंधरों के नामों की घोषणा सोमवार को हो चुकी है जो विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। जाहिर है इन बड़े और जाने-पहचाने वाले नामों में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो गला-काट प्रतिस्पर्धा में कहीं पीछे छूट गए हैं। इनमें ऐसा ही एक नाम है- अंबाती रायडू। रायडू वही खिलाड़ी हैं जो एक समय नंबर चार के लिए भारतीय टीम में लगभग स्थापित हो चुके थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू दौरे और बाद में आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण उनको ऐन मौके पर इस मेगा इवेंट से हाथ धोना पड़ा।

रायडू की जगह बाजी मार ले गए शंकर-

रायडू की जगह बाजी मार ले गए शंकर-

रायडू की जगह विजय शंकर ने अपनी ऑलराउंडिंग क्षमता के कारण बाजी मार ली है। सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद के मुताबिक उन्होंने शंकर की थ्री डायमेंशन (त्रिआयामी) क्षमता के कारण रायडू की जगह उनको लिया। ये तीन आयामी क्षमताएं हैं- बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग। अब रायडू की इस बारे में जबरदस्त कटाक्ष भरी प्रतिक्रिया सामने आई है।

रायडू का '3-D कटाक्ष'-

रायडू ने विश्व कप के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है- 'विश्व कप देखने के लिए अभी-अभी नए 3डी चश्मों को ऑर्डर किया है।' ये ट्वीट देखकर साफ है कि रायडू के लिए अपनी चयन ना होना एकदम अप्रत्याशित कदम है। वैसे आपको बता दें कि पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के बाद से कप्तान विराट कोहली खुद लगभग निश्चित थे कि रायडू ही नंबर चार के लिए परफेक्ट बल्लेबाज होंगे। लेकिन बाद में शंकर की एंट्री ने सारा खेल बदल दिया।

World Cup 2019: विश्व कप 2019 के लिए 15 नहीं 19 खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड!

अब बस 'एकमात्र' उम्मीद बाकी-

अब बस 'एकमात्र' उम्मीद बाकी-

इस दौरान जब भी शंकर को मौका मिला, उन्होंने उसको भुनाने की पूरी तरह से कोशिश की। हालांकि, अभी भी रायडू की विश्व कप खेलने की उम्मीद पूरी तरह धवस्त नहीं हुई है। अगर 23 मई से पहले 15 सदस्यीय इस टीम का कोई सदस्य चोटिल होता है तो रायडू को अब भी चुना जा सकता है। लेकिन यह सब परिस्थितियों पर निर्भर मौके हैं। फिलहाल सच यही है कि रायडू का विश्व कप में खेलने का सपना टूट चुका है।

Story first published: Tuesday, April 16, 2019, 18:17 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+