For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: 60 सेकेंड के फटाफट क्रिकेट में कुंबले और फरहान ने बनाए कितने रन

नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच शुरू होने से पहले बकिंघम पैलेस के सामने लंदन के प्रतिष्ठित मॉल में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। भारतीय कप्तान कोहली समेत सभी 10 टीमों के कप्तानों ने इस समारोह में शिरकत की। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा 60 सेकेंड का चैलैंज। चैलेंज अलग-अलग क्रिकेट टीमों के प्रतिनिधियों के बीच हुआ। इसके लिए हर टीम के दो प्रतिनिधि समारोह में मौजूद थे। भारत का प्रतिनिधित्व पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और बॉलीवुड हस्ती फरहान अख्तर ने किया।

60 सेकेंड के इस चैलेंज में क्रिकेट का एक छोटा सा मुकाबला खेला गया। इस दौरान बल्लेबाजों की एक जोड़ी को 60 सेकेंड के अंदर जितने हो सके उतने रन बनाने का मौका दिया गया। इन रनों की निगरानी अंपायर डेविड बून कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटरों में अनिल कुंबले के अलावा विव रिचर्ड्स, जैक कैलिस और ब्रेट ली जैसे धुरंधर भी मौजूद थे। भारतीय प्रतिनिधियों कुंबले और फरहान अख्तर ने पूरे 60 सेकेंड मैच खेलकर केवल 19 रन बनाए। यह सभी टीमों में बनाए गए सबसे कम रन थे।

आपको बता दें कि बकिंघम पैलेस के पास स्थिति लंदन के ऑइकोनिक मॉल में यह उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें विश्व कप में भाग ले रही 10 टीमों के कप्तान के अलावा अन्य बहुत सी प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने यहां सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाया। इस समारोह को केविन पीटरसन, शिबानी दांडेकर और पैडी मैकगुइननेस ने होस्ट किया।

इस दौरान इंग्लिश गायक जॉन न्यूमैन ने फील द लव गीत से माहौल को और शानदार बना दिया। आपको बता दें कि विश्व कप का पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+