For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: मोदी की तरह विराट के लिए भी हुई वर्ल्ड कप की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। अभी तक विश्व कप में टीम इंडिया के लिए तैयारियों का ही दौर चल रहा है। आलम यह है कि जब 5 जून को भारत विश्व कप के लीग चरण में अपना पहला मैच खेलेगा तो वह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा मैच होगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस बार मुख्य दावेदार के तौर पर उतर रही हैं लेकिन हाल ही में जिस तरह से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी उसको देखते हुए यह कप और अधिक मजेदार होता जा रहा है।

कोहली करने जा रहे हैं विश्व कप में बड़ा धमाका-

कोहली करने जा रहे हैं विश्व कप में बड़ा धमाका-

कोहली एंड कंपनी के विश्व कप में पहले मैच से ठीक पूर्व ही एक बड़ी भविष्यवाणी की गई है। यह भविष्वाणी भारत के मशहूर ज्योतिषी नरेंद्र बुंदे ने की है। नागपुर के रहने वाले बुंदे ने जो कहा है उसको सुनकर भारत में क्रिकेट के करोड़ो फैंस की बांछे खिल सकती हैं। जी हां, बुंदे की माने तो आईपीएल 2019 में लचर कप्तानी के चलते आलोचकों के निशाने पर आए कोहली इस विश्व कप में भारत का भाग्य बदल कर रख देंगे।

जानिए लीग चरण समेत पूरे विश्व कप की भविष्यवाणी-

जानिए लीग चरण समेत पूरे विश्व कप की भविष्यवाणी-

बुंदे का साफ कहना है कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार विश्व कप 2019 की विजेता साबित होने जा रही है। उन्होंने ये बात एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताई। उनकी भविष्यवाणी का आधार विराट कोहली के ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियां हैं। जिनके अनुसार इस बार लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भारत के ट्रॉफी उठाने के प्रबल मौके हैं। आपको बता दें कि बुंदे को क्रिकेट गलियारों में उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। बुंदे ने यह भी बताया है कि भारत लीग चरण में अपने 9 मैचों में से 7 में जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा, 'भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के समक्ष संघर्ष कर सकता है। कोहली एक बार सामने से नेतृत्व करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे।

टीम इंडिया के ये खिलाड़ी होंगे 'स्टार'-

टीम इंडिया के ये खिलाड़ी होंगे 'स्टार'-

उन्होंने आगे बताया कि शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल होंगे। जबकि गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल विकेट लेने वाले साबित होंगे।' बुंदे के अनुसार इस बार लॉर्ड्स की भी नक्षत्र स्थितियां वैसी ही हैं जैसी की 1983 के विश्व कप में थी। आपको बता दें कि भारत ने अपना पहला विश्व कप 1983 में लॉर्ड्स के मैदान में ही जीता था।

प्रधानमंत्री मोदी पर सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं बुंदे-

प्रधानमंत्री मोदी पर सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं बुंदे-

बुंदे ने कहा, 'भारत के लिए नंबर तीन लकी है। ये 12वां विश्व कप है और 1+2 मिलकर तीन बनते हैं। विश्व कप शुरु भी 30 मई को हुआ है जो फिर से जोड़कर 3 बन रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम 1983 को जोड़ लें (1+9+8+3) तो 21 आता है 2+1 फिर तीन होते हैं। ठीक इसी तरह से 2019 को भी जोड़कर 3 ही आता है। इसमें कोई शक नहीं कि बुंदे ने अंको का दिलचस्प आंकड़ा पेश किया है। आपको बता दें कि बुंदे ने हाल ही में आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जीत, आम चुनाव में नरेंद्र मोदी की जीत जैसी सटीक भविष्यवाणियां की हैं।

VIDEO : शोएब अख्तर ने 14 दिन पहले कर दी थी इंग्लैंड पर पाकिस्तान के जीत की भविष्यवाणी

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 0:37 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+