For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGvsAUS, Preview: इंग्लैंड के पास फाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के 10 महारथियों में अब केवल तीन ही टीमें खिताब की रेस में हैं। भारत की पहले सेमीफाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स का टिकट मिल चुका है। कीवी टीम लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल मुकाबले में पहुंची है। पिछली बार फाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस बार अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देती है तो इस विश्व कप का फाइनल भी साल 2015 का प्लैशबैक साबित होगा। 11 जुलाई को बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड से है।

इस मैच से पहले इंग्लिश टीम लय पकड़ चुकी है और उसने भारत व न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को लगातार मैचों में हराया है। अगर इंग्लैंड कंगारूओं को शिकस्त देने में कामयाब होता है तो यह विश्व कप एक बड़ा इतिहास रच देगा। जी हां, फिर विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के रूप में दो ऐसी टीमें खेलेंगी जिन्होंने इससे पहले कभी विश्व कप खिताब ही नहीं जीता है। ऐसे में किसी एक टीम को पहली बार विश्व कप उठाने का मौका मिल सकता है।

जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो यह टीम पहले ही पांच बार विश्व कप चैंपियन रह चुकी है और गत विजेता होकर इस बार अपने खिताब की रक्षा भी कर रही है। कंगारूओं को हालांकि उस्मान ख्वाजा और स्टोईनिस जैसे जमे जमाए खिलाड़ियों की चोटों ने परेशान किया गया होगा। ये खिलाड़ी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब और मैथ्यू वेड को उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

यह देखने वाली बात होगी कि 11 जुलाई के होई वोल्टेज ड्रामे में अंतिम ग्यारह में किसको जगह दी जाती है। दोनों टीमों के बीच हेड-टू- हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है जो अभी तक कंगारूओं के पक्ष में है। आपको बता दें कि इस विश्व कप के लीग मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया था-

{headtohead_cricket_1_2}

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, आरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, मैथ्यू वेड, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, टॉम कुरेन, जेम्स विंस, मोइन अली, लियाम डॉसन

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 0:48 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+