Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: विश्व कप 2019 के पहले मैच में बेन स्टोक्स ने लिया ऐसा कैच, दिग्गज भी हुए हैरान

नई दिल्ली। एक बड़ा खिलाड़ी क्या होता है इसकी बानगी बेन स्टोक्स ने विश्व कप के पहले ही मैच में दिखा दी। इस मैच से पहले अपनी लचर फार्म के कारण आलोचकों के निशाने पर आए इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने जैसे विश्व कप के लिए ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बचा कर रखा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में हर क्षेत्र में बाजी मारते हुए इंग्लैंड की जीत में शानदार भूमिका निभाई।

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के नायक रहे स्टोक्स ने सबसे पहले बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए केवल 2.5 ओवरों में 12 रन देकर दो विकेट लिए। इतना ही नहीं, स्टोक्स ने फील्डिंग के दौरान भी एक दांतो तले अंगुली दबाने वाला कारनामा किया जो लंबे समय तक याद किया जाएगा।

यह मैच का 35वां ओवर चल रहा था जिसको आदिल रशीद कर रहे थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज एंदिले फेलुकवायो ने स्वीप शॉट खेल दिया। लेकिन यह गेंद बल्ले के बीच से नहीं लगी लेकिन फिर भी यह गेंद बाउंड्री की ओर जाती हुए दिखाई दे रही थी।

लेकिन तभी मैदान पर लगभग चमत्कार हुआ और वहीं कुछ दूरी पर तैनात स्टोक्स ने हवा में उछलते हुए एक रिवर्स कैच ले लिया। यह कैच लेते हुए उनकी पीठ गेंद की तरफ थी इसी से कैच के असाधारण होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैच लेने के बाद स्टोक्स का शरीर हवा में गोते लगाता हुआ मैदान पर आ गिरा लेकिन उन्होंने अपने संतुलन को कायम रखा और फेलुकवायो को 24 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

यह कैच लेने के बाद स्टोक्स को सलाम करने के लिए लगभग पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया और इंग्लैंड की टीम के साथी उनको बधाई देने के लिए आसपास खड़े हो गए।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 11:44 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+