VIDEO: विश्व कप में कहर बरपाने की तैयारी में जुटे स्टेन, ये है 'स्पेशल प्लान'
नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज क्रिकेट टीमों ने विश्व कप के लिए अपनी कमर कस ली है। खास बात यह है कि विश्व कप 2019 केवल मजबूत टीमों के बीच होने जा रहा है। इसमें आपको टॉप 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देंगी। यानी हर मुकाबला रोमांचक होगा। ऐसे में इन सभी देशों ने अपनी-अपनी विश्व कप टीमें भी घोषित कर दी हैं। 18 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।
इस टीम में दक्षिण अफ्रीका का पेस अटैक शानदार है। जिसमे डेल स्टेन के अनुभव से लेकर रबाडा की तेजी सब शामिल है। स्टेन इससे पहले 2 विश्व कप खेल चुके हैं और यह उनका तीसरा और अंतिम विश्व कप होगा। इसी वजह से 35 साल का यह शानदार तेज गेंदबाज इसको यादगार बनाने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता है।
स्टेन इस समय भारत में हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेल रहे हैं। स्टेन इस प्रतियोगिता के बीच में शामिल हुए थे जब आरसीबी के गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को चोट के चलते स्वदेश लौटना पड़ा था। फिलहाल स्टेन ने अब तक कोई मैच इस सीजन में नहीं खेला है।
NOT #TBT. #SteynGun #OneDayToGo #PlayBold pic.twitter.com/pQJfFconcW
— Royal Challengers (@RCBTweets) April 18, 2019
अब माना जा रहा है कि उनको अगले मुकाबलों में खेलने के लिए उतारा जा सकता है। स्टेन की तैयारियां फिलहाल धारधार चल रही हैं। हमेशा ही जोश से भरा नजर आने वाला यह गेंदबाज इस समय नेट पर शानदार गेंदबाजी कर रहा है। इसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं। स्टेन इस दौरान लगातार एक ही विकेट रखकर उसको उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं।
स्टेन ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 123 मैचों में 194 ODI विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 25.95 का रहा है जबकि उनकी बेस्ट बॉलिंग रही है 39 रन देकर 6 विकेट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
