For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: मैचों के 'धुलने' से कठघरे में आई ICC, अपने बचाव में कही ये बात

नई दिल्ली। विश्व कप में जिस तरह से लगातार मुकाबले बारिश के चलते बिना खेले समाप्त हो रहे हैं उसको देखते हुए आईसीसी की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। विश्व कप क्रिकेट के साथ आईसीसी का भी सबसे बड़ा टूर्नामेंट है ऐसे में बारिश के कारण मैचों का लगातार धुलना ना तो आईसीसी के हित में है और ना ही क्रिकेट के।

आपको बता दें कि विश्व कप के लीग चरण में अब तक कई मुकाबले बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं और तीन मैच तो ऐसे रहे हैं जो पूरी तरह से बारिश ने साफ कर दिए। सबसे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच हुआ लीग मैच बारिश की भेट चढ़ा था। इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका था। उसके बाद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का मैच केवल 7.3 ओवर तक ही चल सका और अब बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच का मैच भी बिना टॉस हुए खत्म हो गया है।

ऐसे मैचों में प्रत्येक टीम को 1-1 अंक बांट दिया जाता है। आईसीसी की प्रतिष्ठा पर लग रहे बट्टे को देखते हुए आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने इस बारे में बात की है।

उन्होंने बारिश के लिए पर्याप्त तैयारियां ना होने के बारे में जवाब दिया है। दरअसल आईसीसी के सामने जब यह सवाल उठा कि बारिश के चलते आखिर क्यों विश्व कप के मैचों के लिए एक दिन रिजर्व नहीं रखा गया तो डेव रिचर्डसन ने कहा, 'आईसीसी पुरुष विश्व कप प्रतियोगिता में अगर हम एक दिन रिजर्व रखते तो यह टूर्नामेंट बहुत लंबा खिंच जाता और व्यवहारिक रूप से इसको संचालित करना बहुत जटिल होता.. इसके अलावा इस बात की भी कोई गारंटी नहीं थी कि रिजर्व डे के दिन भी बारिश नहीं हो सकती।'

Story first published: Wednesday, June 12, 2019, 0:06 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+