CWC19: जब डिकॉक के दांतों तले अंगुली दबाने वाले कैच पर आउट हुए कोहली, VIDEO

नई दिल्ली। भारत के लिए विश्व कप में पहले मैच की शुरुआत वैसी ही हुई जैसी टीम इंडिया से उम्मीदें की जा रही थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने भी शानदार संघर्ष दिखाते हुए भारत के लिए सब कुछ बहुत आसान नहीं रहने दिया है। फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और भारत को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया।

अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शिखर धवन की गैर भरोसेमंद बैटिंग की कलई एक बार फिर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुल गई। धवन केवल 8 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने एक पारी को बनाने की कोशिश की लेकिन वे भी 18 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली को भले ही फेलुक्वायो ने अपनी गेंद पर आउट किया हो लेकिन यह विकेट पूरी तरह से विकेटकीपर डिकॉक के खाते में जाना चाहिए। डिकॉक ने अविश्वसनीय अंदाज में कैच लेकर भारतीय कप्तान को पवेलियन की ओर लौटने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल गेंदबाज की यह गेंद ठप्पा खाकर तेजी से उछली और कोहीली इस अतिरिक्त उछाल के साथ संतुलन नहीं बना पाए। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और लगभग पहली स्लिप की ओर उड़ती हुई निकल गई। लेकिन डिकॉक ने शानदार मूव करते हुए गोते लगाकर एक जबरदस्त कैच ले लिया। आप इसका वीडियो यहां पर देख सकते हैं-

जहां तक अफ्रीकी पारी की बात है तो यह शुरू से संघर्ष करती हुई दिखाई दी लेकिन निचले क्रम ने वापसी का जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए टीम का स्कोर 200 से बहुत आगे पहुंचा दिया। एंदिले फेलुक्वायो ने 34 रन बनाए। जबकि क्रिस मॉरिस और कैगिसो रबादा ने भी अर्धशतकीय भागेदारी करते हुए क्रमशः 42 और 31 रनो का योगदान दिया। भारत की ओर से बुमराह को दो और चहल को 4 विकेट मिले।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 22:01 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+