For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: इंग्लैंड ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े वैश्विक आयोजन विश्व कप 2019 के लिए सदस्य देशों में टीमें चुनने का दौर शुरू हो गया है। भारत ने अपनी टीम 15 अप्रैल को घोषित कर दी थी। उसके बाद 16 अप्रैल को बांग्लादेश ने अपनी टीम घोषित की। अब बारी विश्व कप के मेजबान देश इंग्लैंड की है। इंग्लैंड ने भी अपनी टीम 17 अप्रैल के दिन घोषित कर दी है।

15 सदस्यीय टीम घोषित की इंग्लैंड ने-

15 सदस्यीय टीम घोषित की इंग्लैंड ने-

इस टीम के चयन में इंग्लैंड के मुख्य चयनकर्ता ईडी स्मिथ, चयनकर्ता जेम्स टेलर के साथ नेशनल वनडे टीम के कप्तान इयान मोर्गन और कोच ट्रेवर बेलिस की भूमिका रही। मार्गन दूसरी बार 50 ओवर के विश्व कप में टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। इस बार इंग्लैंड की टीम को विश्व कप जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। घरेलू परिस्थितियों में यह टीम अपना दिन होने पर बडे़ से बड़े सूरमाओं की बखिया उधेड़कर रख सकती है। टीम के बल्लेबाजी विभाग में जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयान मोर्गन, जो रूट, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स जैसे नाम हैं। जबकि बेन स्टोक्स ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे।

जोफ्रा आर्चर पर हुई खूब चर्चा-

जोफ्रा आर्चर पर हुई खूब चर्चा-

चयन चुनने में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हुई कि जोफ्रा आर्चर को लिया जाए या नहीं। मौजूदा आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे इस गेंदबाज को विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिल पाई है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप से ठीक पहले होने वाली पाकिस्तान के साथ सीरीज में आर्चर कैसा प्रदर्शन करते हैं। अगर आर्चर उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनको अंतिम विश्व कप टीम में मौका दिया जा सकता है।

World Cup 2019: विश्व कप टीम में शामिल होने के बाद कार्तिक ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

अभी प्रारंभिक दौर में ही है ये टीम, बदलाव है संभव-

अभी प्रारंभिक दौर में ही है ये टीम, बदलाव है संभव-

आपको यहां बता दें कि जो टीम फिलहाल चुनी गई है वह प्री टीम है। इस टीम में 23 मई तक बदलाव किया जा सकता है क्योंकि इस दिन तक इंग्लैंड को अपनी अंतिम विश्व कप तय करनी है। गेंदबाजी विभाग में इंग्लिश टीम ने आदिल रशीद, मोइन अली जैसे अनुभवी चेहरों के अलावा बिग बैश लीग में बढ़िया खेल दिखाने वाले टॉम करन को भी चुना है। तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो लियाम प्लेंकेट, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स जैसे गेंदबाज भी टीम में शामिल हैं।

टीम इस प्रकार है- जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स, टॉम करन, जो डेनली, डेविड विली

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 16:31 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+