For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC 2019, ENGvPAK, Preview: पाकिस्तान के सामने है लगातार 12वीं हार से बचने की चुनौती

नई दिल्ली। 3 जून को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में पाकिस्तान और मेजबान इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों के लिए विश्व कप में यह दूसरा मैच होगा। इसको अगर पाकिस्तान के लिए विश्व कप के सबसे मुश्किल मैचों में माना जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच शर्मनाक ढंग से हारने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सामने लगातार 12वीं ODI हार से बचने की चुनौती होगी। तो दूसरी तरफ विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार को रोकना पाकिस्तान के लिए दोहरी चुनौती के समान होगा।

इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसानी से जीत लिया था। दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों से सजी इंग्लिश टीम इस मैच को भी जीतकर अपने अभियान को आगे बढ़ाना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच विश्व कप में अब तक हुए मुकाबलों के आंकड़ो आप यहां पर देख सकते हैं-

{headtohead_cricket_2_5}

पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या ये है कि उसकी शॉर्ट-पिच गेंदों को सहज होकर ना खेल पाने की कमजोरी वेस्टइंडीज ने एक बार से उजागर कर दी है। ऐसे में जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में इंग्लिश पेस अटैक इस एशियाई टीम की बखूबी परीक्षा लेगा।जहां तक इंग्लिश टीम की बात है तो जोफ्रा आर्चर के साथ मार्क वुड को गेंदबाजी का भार सौंपा जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 17 मई को होने वाले मैच में भी साथ खेल चुके हैं। इंग्लैंड की टीम इस प्रकार हो सकती है-

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

पहले मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन मोहम्मद आमिर की जगह फिलहाल सुरक्षित लग रही है। उनके साथ वहाब रियाज की जोड़ी फिर से बनेगी। पाक टीम इस मैच में नई गेंद से बेहतर गेंदबाजी करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी गौर फरमा सकती है। ये टीम इस प्रकार हो सकती है-

पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम / शाहीन अफरीदी / मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर

Story first published: Monday, June 3, 2019, 0:02 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+