For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019: OUT होने के बाद गेंद चेक करते दिखे जॉस बटलर, क्या है पूरा मामला !

नई दिल्ली। एबी डिविलियर्स के बाद जोस बटलर क्रिकेट के नए मिस्टर 360 डिग्री माने जा रहे हैं। बटलर इस समय दुनिया के सबसे घातक वनडे बल्लेबाजों में शामिल हैं। 3 जून को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में जिस तरह से बटलर ने शतकीय पारी खेली थी उससे एक बार को तो वे इंग्लैंड को आसानी से जीत की अग्रसर कर चुके थे। लेकिन बटलर के आउट होने के बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई और विश्व कप का दावेदार इंग्लैंड पाकिस्तान के सामने पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। अततः इंग्लैंड को इस मैच में 14 रनों की हार झेलनी पड़ी।

आउट होने के बाद बटलर ने क्यों की गेंद की जांच-

आउट होने के बाद बटलर ने क्यों की गेंद की जांच-

गौरतलब है कि ट्रेंट ब्रिज में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 349 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 334 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और जोस बटलर ने शतक लगाए थे। बटलर 76 गेंदों पर 103 बनाकर मोहम्मद आमिर की स्लोअर वन पर आउट हुए। हालांकि, मैच में नाटकीय घटनाक्रम तब देखने को मिला जब बटलर ने आउट होने के बाद गेंद को चेक किया। तब तो यह मामला किसी को समझ में नहीं आया लेकिन मैच के कप्तान इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने इस पर रोशनी डालते हुए पूरी बात बताई।

मार्गन ने किया हैरानी भरा खुलासा-

मार्गन ने किया हैरानी भरा खुलासा-

दरअसल इस पूरे मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सपाट पिच से भी रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद को बार-बार खुरदरे हिस्से पर फेंकने की रणनीति बनाई थी। इंग्लैंड ने भी अपनी पारी में यहीं किया और दोनों देशों के खिलाड़ियों आउटफिल्ड से थ्रो करते समय गेंद को एक से ज्यादा बार टप्पा खिलाकर विकेटों तक पहुंचा रहे थे। इसके लिए दोनों टीमों को अंपायर ने आगाह भी किया था। लेकिन जिस तरह से बार-बार पाकिस्तानी खिलाड़ी गेंद को रफ एरिया पर फेंक रहे थे उससे इंग्लिश खिलाड़ी झुंझला गए थे।

रिवर्स स्विंग का 'खेल'

रिवर्स स्विंग का 'खेल'

मार्गन के अनुसार जब बटलर आउट हुए तब वह गेंद को देखना चाह रहे थे कि क्या यह एक साइड से सख्त है या फिर वैसी ही है या कहीं यह अपनी नेचुरल अवस्था से बिगड़ तो नहीं गई। मार्गन इसके पीछे का कारण LED विज्ञापन को भी बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से टकराने के बाद गेंद में काफी कुछ फर्क पड़ता है। इसलिए भी बटलर यह देखने के लिए आतुर थे कि गेंद का हाल क्या है। आपको बता दें कि बटलर के इस मैच में शतक के साथ 7 ऐसे ODI शतक हो गए हैं जो उन्होंने 75 या उससे कम गेंदों पर बनाए। इस मामले में नंबर एक पर एबी डिविलियर्स हैं। मजेदार बात यह भी है कि इन दोनों ही बल्लेबाजों को मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है।

विश्व कप 2019: रबाडा के 'अपशब्द नहीं सहने' के सवाल पर क्या बोले विराट कोहली

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 22:04 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+