For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: स्टार फुटबॉलर ने टीम इंडिया की जर्सी पहन कोहली को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। विराट कोहली क्रिकेट में दुनिया के नए नेतृत्वकर्ता माने जाते हैं। उनका बेजोड़ खेल, आकर्षक व्यक्तित्व और अंतरराष्ट्रीय अपील क्रिकेट के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हुआ है। देश-विदेशों में मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फुटबॉल के भी बड़े प्रेमी माने जाते हैं। खासकर यूरोप में कई फुटबॉल कोहली के व्यक्तिगत मित्र भी हैं। कोहली फिलहाल क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारत की अगुवाई कर रहे हैं। टीम इंडिया इस बार इंग्लैंड में कप उठाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत का पहला मुकाबला 5 जून से साउथैंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होगा। भारत भले ही विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सबसे अंत में कर रहा हो लेकिन उसको सपोर्ट करने वाले लोगों की संख्या शायद सबसे ज्यादा में है। टीम इंडिया के मुरीदों में जर्मनी भी शामिल हो गया है और एक बार फिर से इसका कारण बने हैं विराट कोहली।

दरअसल टीम इंडिया और खासतौर पर विराट कोहली को विश्व कप के लिए जर्मनी के महान फुटबॉलर और फीफा विश्व कप विजेता खिलाड़ी थॉमस मुलर ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर बैट अपने कंधे पर थामे हुए लिखा-

'मैं क्रिकेट विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों के लिए गुड लक और रोमांचक मुकाबलों की कामना करता हूं। खासतौर पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए मेरी फिंगर क्रॉस हैं। वे हमारी टीम के फैन हैं और उन्होंने हमको पहले सपोर्ट किया है।' मुलर ने इसके साथ ही हैशटैग में जर्मनी चियर्स फॉर इंडिया भी लिखा।

जाहिरी तौर पर इस वाकये के बाद ट्वीटर पर कोहली की प्रशंसा में किए गए मैसेजों की बाढ़ आ गई। लोगों को यह बहुत पसंद आ रहा है कि जर्मनी जैसे क्रिकेट ना खेलने वाले देश से भारत को विश्व कप में प्यार मिल रहा है।

'विराट कोहली क्रिकेट को अलग ही स्तर पर ले गए हैं'

'मुलर भाई जी, आप भी कोहली के फैन हो?'

वहीं मुलर को प्यार बरसाने वाले ट्वीट की भी कमी नहीं है-

आपने ऐसा कहकर करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया।

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 18:36 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+