For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर के दिए झटके से नहीं उभर पाए अमला, जानिए भारत के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

नई दिल्ली। विश्व कप के पांचवे मैच में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमों में जिस एक खिलाड़ी पर नजरें टिकी हुई थीं वह थे हाशिम अमला। सभी को यह जानने की उत्सुकता थी कि अमला इस मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं या फिर नहीं। आखिर जैसे ही टॉस हुआ वैसे ही यह स्थिति भी साफ हो गई और पता चला की अमला इस मैच में शिरकत नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विश्व कप के पहले ही मैच में युवा पेस सनसनी जोफ्रा आर्चर की तेज गेंद ने अमला के हेलमेट को अपना निशाना बनाया था जिसके चलते यह बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट हो गया था। अमला किसी तरह से बाद में बैटिंग करने के लिए मैदान में आए भी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इंग्लैंड ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को करारी मात दी थी।

आर्चर की गेंद ने अमला के सिर में चोट पहुंचाई थी जो समय रहते तेजी से ठीक नहीं हो सकी है। इस बारे में बात करते हुए प्रोटियाज टीम मैनेजर डॉ मोहम्मद मोसाजी ने बताया, 'अमला पर सावधानी बरतते हुए हमने उनको आराम दिया है। उनके हेलमेट में गेंद का तेज प्रहार हुआ था। हम आशा करते हैं कि भारत के खिलाफ होने वाले अगले मैच में अमला खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।'

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जून को मैच होना है। यह भारत का विश्व कप में पहला मैच होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा। यह मैच साउथैंप्टन में होगा। एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका के लिए अमला की चोट मुसीबत बनी हुई है तो वहीं भारत के लिए कप्तान कोहली को लगी चोट चिंता का सबब बनी हुई है। कोहली साउथैंप्टन में अभ्यास करते हुए अपने अंगूठे को चोटिल करा बैठे हैं।

Story first published: Sunday, June 2, 2019, 17:00 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+