For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल की हरदम जगमग दुनिया

नई दिल्ली: क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया में बड़े इंटरटेनर हैं। चाहे बात बैटिंग की हो या फिर मैदान के बाहर गेल के मस्तमौला स्वभाव की, वे हर जगह छाए रहते हैं। पिछले कुछ सालों से गेल ने अपनी प्रतिष्ठा सफेद गेंद की क्रिकेट से कमाई है। अब लोग गेल को टी20 क्रिकेट में देखने के इतने आदी हो चुके हैं कि उनको ये भी मुश्किल से याद होगा कि इस विशालकाय बल्लेबाज के नाम दो तिहरे टेस्ट शतक भी हैं।

उन्होंने नवंबर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 333 रन बनाए थे। इसके अलावा वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 317 रन कर चुके हैं। गेल ने कुल 103 टेस्ट मैचों में 42.18 के औसत से 7,214 रन बनाए हैं। इसके अलावा ODI में उनके नाम 10,345 रन हैं जबकि टी20 में वे 1,627 रन बना चुके हैं। फिलहाल गेल इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज चल रहे हैं। इस विश्व कप में गेल 5 पारियों में 194 रन बनाए है्ं। जिसमें उनका औसत 38.80 का रहा है और स्ट्राइक रेट 102.65 का रहा है।

गेल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि विश्व कप के बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लेकिन उनके व्यक्तित्व में ट्विस्ट की कमी नहीं है। इसके बावजूद विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर मानते हैं कि गेल की विदाई कैरेबियाई क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान होगी।

आपको बता दें कि गेल ने इस साल फरवरी में यह घोषणा कर दी थी कि विश्व कप 2019 उनका अंतिम ODI कप होगा। ऐसे में जब 39 साल के गेल से उनके विश्व कप के बाद के प्लान के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'शायद मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलूंगा फिर में पक्के तौर पर भारत के खिलाफ ODI सीरीज में भाग लूंगा। मैं टी-20 नहीं खेलूंगा। ये मेरा विश्व कप के बाद प्लान है।' गेल ने यह बात अपने मजाकिया अंदाज में भारत के खिलाफ विश्व कप में होने वाले मैच से पहले कही। यह मैच गुरूवार को खेला जाएगा।

भारत इस मैच में गेल से बचकर रहना चाहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में गेल ने केवल 34 गेंदों पर 50 रन बनाए थे और यह विश्व कप 2019 में वेस्टइंडीज की अब तक दर्ज एकमात्र जीत है। भारत ने हालांकि पिछली पारियों में गेल का बल्ला खामोश रखने में सफलता पाई है। गेल ने इन पारियों में केवल एक ही अर्धशतक बनाया है। गेल इस दौरान खुद बुमराह के खतरे से सावधान होना चाहते हैं।

वे कहते हैं, 'अगर मैं सही हूं तो बुमराह इस समय दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। वह क्रिकेट के सभी फार्मेट में एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।'

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 21:56 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+