RCB के खराब प्रदर्शन के बावजूद क्या विराट जिता सकेंगे भारत को विश्व कप, BCCI ने दी राय
नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही कैसा भी प्रदर्शन कर रही हो लेकिन टीम इंडिया पर उनके प्रभाव का रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। विश्व कप में कोहली की कप्तानी तले भारत ही खिताबी दावेदार होगा। यह कहना है बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना का।
खन्ना ने शुक्रवार को बताया कि विराट कोहली की कप्तानी और रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम इंडिया विश्व कप के लिए फेवरिट होगी। आपको बता दें, 50 ओवर का यह मेगा टूर्नामेंट 30 मई से शुरू होने जा रहा है। खन्ना ने न्यूज एजेंसी एनआई से बात करते हुए बताया- 'विराट काफी आत्मविश्वास पा चुके हैं। भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन है। भारत विराट की कप्तानी और रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में दावेदार है। टीम की तैयारियां अच्छी हैं और वे विश्व कप में मजबूती से उतरेंगे।'
उन्होंने आगे कहा, 'यह युवा टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक के बाद एक सीरीज जीत रही है। अगर हम हाल में ही एक या दो सीरीज के नतीजों को दरकिनार कर दें तो टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं है।' गौरतलब है कि भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथहैंप्टन में करेगा।
फिलहाल विराट कोहली समेत टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं। आईपीएल का टूर्नामेंट 12 मई तक चलेगा। इसके बाद टीम के पास लगभग तीन सप्ताह का समय है। आपको बता दें घरेलू टी-20 लीग में फिलहाल विराट की टीम के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं और वह अपनी शुरुआती चार लीग मैच हार चुकी है। हालांकि अभी भी काफी लंबा टूर्नामेंट आगे हैं। ऐसे में बैंगलोर के फैंस टीम से एकजुट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
