For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कब और कहां घोषित होगी विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया

नई दिल्ली। आईपीएल का इंटरवल अब हो चुका है और विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के लिए घंटी भी बज चुकी है। आईपीएल में खेल रहे तमाम बड़े घरेलू क्रिकेटरों के लिए 15 अप्रैल का दिन धड़कने बढ़ाने वाला होगा। आखिर हर क्रिकेटर को चार साल में एक बार आने वाले विश्व कप में अपने देश के लिए खेलना का मौका कहां मिलता है।

15 अप्रैल को होनी है विश्व कप के लिए टीम की घोषणा-

15 अप्रैल को होनी है विश्व कप के लिए टीम की घोषणा-

माना जा रहा है भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम के लिए घोषणा 15 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक हो जाएगी। इस बारे में जारी बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में कहा गया है- 'अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति सोमवार (15 अप्रैल) को मुंबई में बैठक करेगी। यह समिति आने वाले पुरुष विश्व कप 2019 के लिए टीम का चयन करेगी। यह टूर्नामेंट 30 मई से लेकर 14 जुलाई 2019 तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।'

कोहली और शास्त्री की मौजूदगी में घोषित होगी टीम-

कोहली और शास्त्री की मौजूदगी में घोषित होगी टीम-

इस बयान में यह भी कहा है कि चयन समिति इस दौरान दोपहर के करीब तीन बजे प्रैस कांफ्रेस करेगी। बीसीसीआई के मुंबई सेंटर में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री भी मौजूद रहेंगे। उसके बाद जो प्रैस कांफ्रेस होगी, वह बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के. प्रसाद द्वारा की जाएगी।

IPL 2019: धोनी की मैदानी 'हरकत' पर बिफरे बिशन सिंह बेदी, कही बड़ी बात

नंबर चार पर है संशय बरकरार-

नंबर चार पर है संशय बरकरार-

ऐसे में जब विश्व कप के लिए सभी स्थानों पर भारतीय टीम लगभग सुनिश्चित ही हो चुकी है, तब भी नंबर चार स्थान ऐसा है जहां अभी भी काफी दावेदार नजर आते हैं और किसी का भी स्थान पक्का नहीं हुआ है। ये खिलाड़ी आईपीएल में भी खेल रहे हैं। ऐसे में यह बैठक अपने आप में काफी दिलचस्प बन चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता तीन तेज गेंदबाजों का बैकअप भी तैयार कर सकते हैं जो टीम में मुख्य गेंदबाजों को चोट लगने की स्थिति में काम आएगा।

Story first published: Saturday, April 13, 2019, 17:23 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+