नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का 14वां मैच शानदार तरीके से समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिद्वंदता देखने को मिली। लंदन के ओवल मैदान पर कंगारू टीम ने अंत तक लड़ने का माद्दा दिखाया लेकिन अंतिम बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी। भारत ने इस मैच में कंगारूओं को 36 रनों से मात देकर विश्व कप में अपना लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। जबकि इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है।
भारत की ओर से मिले 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही सावधानीपूर्वक शुरुआत मिली। इससे ऑस्ट्रेलिया के पास बाद के ओवरों में विकेट तो काफी बचे लेकिन बढ़ती हुई रन गति पर वह अंकुश नहीं लगा सकी। इस कारण डेथ ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन कोई भी कंगारू बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका जो ऐसे लक्ष्य का पीछा करने में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
भारत के लिए बुमराह और भुवनेश्वर गेंदबाजी के हीरो साबित हुए। दोनों को तीन-तीन विकेट मिले। खासकर भुवी की फार्म वापसी टीम इंडिया के लिए काफी राहत की बात है। ये भुवनेश्वर ही थे जिन्होंने मैच के 40वें ओवर में दो विकेट झटककर मैच का रुख पलटने का काम किया। इसके अलावा चहल एक बार फिर से मीडिल ओवरों में विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने वार्नर और मैक्सवेल जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया। कुलदीप और हार्दिक इस मैच में कोई विकेट नहीं ले सके।
इससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी, टीम इंडिया ने ठीक वैसी ही करते हुए कंगारू गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। यह मैच विश्व कप में भारत के टॉप तीन क्रम के बल्लेबाजों के शानदार योगदान के लिए भी याद रखा जाएगा। भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित और धवन की जोड़ी ने शतकीय भागेदारी निभाते हुए मजबूत नींव रखी। रोहित 57 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित के आउट होने के बाद शिखर धवन ने मुखरता से खेलना शुरू करने के बाद सीधा अपना शतक बनाकर दम लिया। उन्होंने 109 गेंदों पर 117 रन बनाए। धवन को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी दिया गया। मैच में हार्दिक पांड्या नंबर चार पर प्रमोट करके भेजे गए थे। पांड्या ने निराश नहीं करते हुए तूफानी अंदाज में 27 गेंदों पर 48 रन बनाए। धोनी ने भी 14 गेंदों पर 11 रनों का योगदान दिया।
शिखर धवन अपनी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए हैं.
Today's Player of the Match is Shikhar Dhawan for his magnificent 117 off 109 balls, hitting 16x4!#TeamIndia #INDvAUS #CWC19 pic.twitter.com/auEziC5Ill
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
भारत ने अब तक इस विश्व कप में दोनों मैच बड़ी टीमों के खिलाफ खेले हैं. पहले मैच में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को हार चुकी है. अब इसमें कोई शक नहीं रह गया है कि भारत विश्व कप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में और पुख्ता तरीके से शुमार हो गया है.
विजेताओं की खुशी! विश्व कप 2019 में अपना लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों का जश्न देखते ही बनता है.
2 in 2 for #TeamIndia as they clinch the ODI against Australia by 36 runs #CWC19 #INDvAUS 🇮🇳🇮🇳💙💙
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
Full scorecard here https://t.co/T0QT6nNmtc pic.twitter.com/Ux2c5NkgXA
ओवल में भारत की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया
स्टार्क रन आउट हो गए हैं. कंगारूओं का 9वां विकेट गिरा.
49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 312 रनों पर 8 विकेट. यहां से टीम इंडिया की जीत पक्की हो चुकी है.
मिशेल स्टार्क बैटिंग करने आए हैं.
एलेक्स कैरी ने बहुत अच्छी बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. केवल 25 गेंद पर ये पचासा आया.
इसी बीच बुमराह ने पैट कमिंस को विकेट के पीछे कैच आउट कराके कंगारूओं को 8वां झटका दे दिया है.
इस समय केवल एलेक्स कैरी ही जूझारू पारी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वे अपने तेज अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
बुमराह को मिला एक ओर विकेट. उन्होंने नाथन कुल्टनर नाइल को 4 रनों को निजी स्कोर पर आउट कर दिया.
भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर ने सही मायनों में मैच की दिशा भारत की ओर मोड़ दी. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 278 रनों पर 6 विकेट.
2️⃣wickets in 3️⃣balls.
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Match-winner @BhuviOfficial.#INDvAUS #CWC19 #TeamIndia pic.twitter.com/qmyEp9reYh
यह जडेजा के द्वारा लिया एक बेहद दर्शनीय कैच था.
चहल ने मैक्सवेल को भी चलता करके भारत की मैच पर पकड़ मजबूत कर दी है. मैक्सवेल ने चहल पर छ्क्का मारने के फेर में आसमान में जो शॉट उड़ाया वह सीधा नीचे जडेजा के हाथों में समा गया.
Chahal gets another and #TeamIndia are closing in on their second victory!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Substitute Ravindra Jadeja takes a fine catch running in off the boundary.#INDvAUS #CWC19 pic.twitter.com/7Zxo0sl18g
भुवनेश्वर ने यहां पर भारत की पकड़ काफी मजबूत कर दी है. स्मिथ के बाद उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को भी आउट कर दिया है. भुवनेश्वर ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए.
इसी बीच भारत को एक और बड़ी सफलता मिली. स्टीव स्मिथ 69 रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए.
ख्वाजा के आउट होने के बाद अब मैक्सवेल अगले बड़े खिलाड़ी हैं जो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. फिलहाल तूफानी तेवरों के साथ मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत के पास अभी बुमराह के 6 ओवर शेष हैं. यह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी बात है. बुमराह ने गेंदबाजी पर वापस आते ही अपना काम कर दिया है. उन्होंने ख्वाजा को बोल्ड करके भारत को तीसरी सफलता दिला दी है.
इसी बीच स्टीव स्मिथ का अर्धशतक पूरा हुआ. ये विश्व कप में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है.
Second half-century of the Australia innings!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Steve Smith reaches the landmark but his side require something special to win this game!
FOLLOW #INDvAUS LIVE 👇https://t.co/GgSWFm1l41#TeamIndia #CWC19 #CmonAussie pic.twitter.com/ytRLIdl89d
31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 165 रन बना लिए हैं. फिलहाल यह टीम जीत से दूर निकलती हुए नजर आ रही है. इसी बीच ओवल से अच्छी खबर यह है कि बादल छंटते हुए नजर आ रहे हैं. यहां देखना दिलचस्प होगा कि स्मिथ क्या रणनीति अपनाते है.
कलाई के स्पिनरों ने जो दबाव बनाया था उसका नतीजा भारत को मिला. ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी स्टीव स्मिथ जैसा बल्लेबाज मौजूद है. लेकिन कंगारूओं को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है.
भारत को ये बहुत बड़ी सफलता मिल गई है. वार्नर ऐसे खिलाड़ी थे जो मैच को खत्म करने का माद्दा रखते थे. वार्नर के आउट होने के बाद ख्वाजा क्रीज पर आए हैं.
Chahal strikes. Warner departs after scoring 56 runs.
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
Australia 133/2 after 24.4 overs pic.twitter.com/kur3aDyTlp
भारत को बहुत बड़ा विकेट मिल गया है. वार्नर अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं. चहल की प्लाइट गेंद पर रन गति बढ़ाने के फेर में वार्नर सीमा रेखा के पास लपके गए. उन्होंने 56 रन बनाए.
इसके साथ ही ओवल को बादलों ने घेर लिया है. दोनों ही टीमों की कोशिश बारिश से पहले खुद को डकवर्थ-लुईस नियम के हिसाब से सुरक्षित करने की है. हालांकि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है लेकिन काले बादलों ने ओवल को घेर रखा है.
आईपीएल-12 वाली फार्म वार्नर ने विश्व कप में भी बरकरार रखी है. बैन से वापसी करने के बाद एक अलग ही स्तर पर बैटिंग कर रहे हैं वार्नर. शानदार बल्लेबाजी.
Fifty for David Warner!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Is he the glue for this Australia run-chase?#INDvAUS #CWC19 #CmonAussie pic.twitter.com/SAYCljRmF3
इसी बीच डेविड वार्नर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के भी 100 रन पूरे हो गए हैं.
20 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं. भारत ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से कंगारूओं को बहुत ज्यादा खुलने नहीं दिया है.
अब दोनों छोरों से कलाई के जादूगरों का प्रयोग हो रहा है. चहल ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए. 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं.
फिंच और वार्नर ने एक रन पूरा कर लिया था. लेकिन वे दूसरे रन के लालच में फिर दौड़ पड़े. यह कदम कंगारू कप्तान के लिए आत्मघाती साबित हुए. केदार जाधव ने शानदार थ्रो से उनका काम तमाम कर दिया. यह हार्दिक का ओवर था.
भारत को जबरदस्त सफलता मिली है. जमती हुई दिख रही कंगारू ओपनिंग जोड़ी में कप्तान एरोन फिंच 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
Game-changing.#INDvAUS #CWC19 #CmonAussie #TeamIndia pic.twitter.com/rZOq6SMozE
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
कुलदीप ने पहले ओवर में 4 रन दिए.
अब भारत के पास मीडिल ओवर के सबसे कारगर गेंदबाज को लगाने का समय आ गया है. ये समय है कलाई को जादूगरों का. कुलदीप 11वां ओवर करने के लिए आए हैं.
अपने अनिश्चित मौसम के लिए जाना जाने वाला ओवल आज एक शानदार मैच से चमचमा रहा है. 10 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हुआ बिना किसी नुकसान के 48 रन. हार्दिक पांड्या के इस ओवर से 19 रन आए.
The Oval looking 👌 today!#INDvAUS #CWC19 pic.twitter.com/soN08d65eH
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
क्या आप जानते हैं- विश्व कप में 1999 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 23* मैच खेले हैं. इसमें से उसको 20 मैचों में जीत मिली है और केवल एक ही मैच में हार मिली है.
अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने बहुत ही धीमी शुरुआत की है. ये वैसी ही शुरुआत है जैसी की टीम इंडिया ने की थी. फिलहाल हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने आए हैं. 7 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन.
डेविड वार्नर और फिंच एक मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतर चुके हैं. कंगारूओं ने बिना जल्दबाजी दिखाए संभल कर शुरुआत की है. 3 ओवर में 10 रन बन चुके हैं.
अगर ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना है उसको रिकॉर्ड रन चेस करना होगा. जो आसान नहीं होगा.
आज टीम इंडिया के हीरो रहे ये खिलाड़ी-
Innings Break!#TeamIndia post a formidable total of 352/5 on the board. Over to the bowlers now 💪💪#CWC19 pic.twitter.com/gde5Zxi0Ma
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
बल्लेबाजों ने किया अपना काम, अब जिम्मेदारी है गेंदबाजों के कंधों पर.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य दिया.
मैच के अंतिम ओवर में ही कोहली भी आउट हो गए हैं. स्टोइनिस ने दोनों विकेट लिए.
भारतीय पारी के अंतिम ओवर में धोनी की बढ़िया पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए.
धोनी के मैदान पर उतरते ही ओवल धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा.
इसी बीच हार्दिक पांड्या मिड-ऑफ के खिलाड़ी को छका नहीं पाए। फुलटॉस का फायदा नहीं उठा सके हार्दिक. 48 रनों पर आउट हुए पांड्या.
डेथ ओवरों में कप्तान कोहली भी कंगारूओं को जमकर कूट रहे हैं. वे 69 गेंदों पर 71 रन बनाकर खेल रहे हैं.
हार्दिक पांड्या यहां पर बहुत महत्वपूर्ण पारी खेलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने 23 गेंदों पर 42 रन बना लिए हैं. 45 ओवर के बाद भारत ने 293 रन बना लिए हैं.
कप्तान कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनका 50वां ODI अर्धशतक था.
40 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने 236 रन बना लिए है. अभी 8 विकेट हाथ में हैं. भारत डेथ ओवर में अधिक से अधिक बनाना चाहेगा.
धवन की यह पारी याद रहेगी. 38 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं.
Who else but Mitchell Starc to end a fantastic innings from Shikhar Dhawan!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
The #TeamIndia opener is dismissed for 117, India 220/2.#INDvAUS #CmonAussie pic.twitter.com/p7tfqkCTjy
आखिर लंबे संघर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और विकेट मिला. 117 रन बनाकर आउट हुए धवन. उनका विकेट स्टार्क को मिला.
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 206 रन.
अब ओवल में धवन का तूफान चल रहा है.
A third World Cup hundred for Shikhar Dhawan and what an innings it has been from the Indian opener today!#INDvAUS #CWC19 #TeamIndia pic.twitter.com/6Qzbm4PRcO
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
गब्बर की वापसी हुई! धवन ने जड़ा अपना शानदार शतक.
Gabbar is back 😎
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
Shikhar Dhawan brings up a brilliant 💯 off 95 deliveries 👏👏 pic.twitter.com/6HkVutZ0Zh
भारत को शानदार शुरुआत मिली है. अब कप्तान विराट कोहली से भी एक बढ़िया पारी की उम्मीद है.
28 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं.
आखिर कुल्टर नाइल ने कंगारूओं को दिलाई पहली सफलता. रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हुए. 127 रन बनाकर 1 विकेट.
रोहित शर्मा का भी शानदार अर्धशतक पूरा हुआ.
Rohit Sharma joins the party, brings up his 50 off 61 deliveries 😎😎
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
Live - https://t.co/oXjsq009L9 #CWC19 pic.twitter.com/SQneYPBrWn
कप्तान कोहली अपनी खिड़की से टीम इंडिया की शानदार शुरुआत को निहारते हुए.
इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हुए.
शिखर धवन ने आखिरकार विश्व कप में अपनी खराब फार्म तोड़ते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया है.
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
That's a well made half-century for @SDhawan25 off 53 deliveries.#TeamIndia 94/0 after 17.4 overs pic.twitter.com/yMDTQjICqy
17 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 रन.
रोहित ने आखिर हाथ खोलते हुए नाथन कुल्टर नाइल की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया है.
इसी बीच टीम इंडिया ने 14 ओवर की समाप्ति के बाद 69 रन बना लिए हैं.
इस विश्व कप के आकर्षण बिंदुओं में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कमेंट्री है. सचिन अपने अपार क्रिकेट अनुभव को कमेंट्री बॉक्स में बखूबी साझा करते हैं.
The Master Blaster all smiles 😊😊#TeamIndia pic.twitter.com/1Oy4XVCC71
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
इसी बीच रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2,000 ODI रन पूरे कर लिए हैं. एक और शानदार शुरुआत करते हुए रोहित. उनका साथ धवन निभा रहे हैं.
क्या आपको पता है- अगर रोहित शर्मा 10 ओवर तक टिक जाते हैं तो बड़े स्कोर करते हैं। अप्रैल 2015 के बाद से उन्होंने 37* पारियों में 16 शतक और इतने ही अर्शशतक लगाए हैं.
After 10 overs, #TeamIndia 41/0
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
Live - https://t.co/oXjsq009L9 #CWC19 pic.twitter.com/XZpUA23Euo
10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 41 रन बना लिए हैं.
8 ओवर के बाद भारत के स्कोर बिना किसी विकेट के 36 रन.
क्या आपको पता है- शिखर धवन के लिए साल 2019 में बाए हाथ के तेज गेंदबाजों को खेलना आसान नहीं रहा है। वे ऐसे गेंदबाजों के खिलाफ 6 बार आउट हुए हैं जबकि उनका औसत केवल 15.17 का रहा है.
6 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं.
क्या आपको पता है- पिछली दस पारियों में जब भी कोहली ने पहले बैटिंग का फैसला किया है तब रोहित ने 77.60 की औसत से 776 रन बनाए हैं.
4 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं.
नाथन कुल्टर नाइल ने शानदार प्रयास किया. रोहित केवल 2 रन पर थे. लेकिन यह प्रयास कैच में तब्दील नहीं हो सका. क्या कंगारूओं को भारी पड़ेगा ये कैच ड्रॉप?
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 रन.
दूसरा ओवर मिशेल स्टार्क ने किया. इस ओवर में पांच रन बने. इस ओवर में एक ऑस्ट्रेलिया ने रोहित के खिलाफ एक मुश्किल मौका भी बनाया जो कैच में तब्दील नहीं हो सका.
1 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के दो रन भारत ने बना लिए हैं.
पैट कमिंस गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर ओपनिंग के लिए उतर रहे हैं.
भारतीय रंगों से सरोबार हुआ ओवल.
👏 to the dedication of these 🇮🇳supporters!#TeamIndia #CWC19 #INDvAUS pic.twitter.com/4EHPwXpPZE
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
राष्ट्रगान का समय हुआ. दोनों टीमों मैदान में आ चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत का राष्ट्रगान हो रहा है.
🇮🇳🇮🇳#TeamIndia pic.twitter.com/j20waDt41H
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
दोनों ही टीमों की प्लेयिंग में खास बात ये है ये इनमें वही टीम उतारी गई है जो पिछले मैच में खेली थी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (c), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (w), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा
#TeamIndia Captain @imVkohli wins the toss and elects to bat first against Australia.#CWC19 pic.twitter.com/9YDIqxQT4a
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
भारत की प्लेयिंग इलेवन इस प्रकार है- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
यह ओवल का एक परंपरागत विकेट लग रहा है. पिच पर कुछ घास भी छोड़ी गई है. माना जा रहा है टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है.
टॉस से पहले टीम हुई एकजुट-
All set for this one #TeamIndia #CWC19 pic.twitter.com/YheujuWGhP
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
भारत (संभावित)- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (c), केएल राहुल, एमएस धोनी (wk), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार / मोहम्मद शमी, कुलदीप सिंह / रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया (संभावित)- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (c), उस्मान ख्वाजा / शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (wk), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा
अगर संभावित प्लेयिंग इलेवन की बात करें तो यह इस प्रकार हो सकती है-
भारत और ऑसट्रेलिया के बीच विश्व कप में अब तक 11 मैच हुए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 और भारत ने केवल 3 ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
क्या आप बता सकते हैं कि ये टीम इंडिया के किस दिग्गज खिलाड़ी की किट है?
मैच के लिए भारत भी पूरी तरह से तैयार हो चुका है. खिलाड़ियों के आगमन को आप यहां पर देख सकते हैं.
Bring it on 💪💪#TeamIndia #CWC19 pic.twitter.com/TJt4lBML4w
— BCCI (@BCCI) June 9, 2019
टीम इंडिया की तैयारियों को आप यहां पर देख सकते हैं. खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया है. कप्तान कोहली ने खुद को इसी बीच कुछ आराम दिया है.
📸📸#TeamIndia all geared up for the game against Australia tomorrow. Are you ready? #CWC19 pic.twitter.com/YQjq5buANW
— BCCI (@BCCI) June 8, 2019
आप ऑस्ट्रेलिया टीम की तैयारियों को यहां पर बारीकी से देख सकते हैं. इस मुकाबले से पहले कंगारू कप्तान फिंच ने स्टीव स्मिथ को तीनों फार्मेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताकर विराट बनाम स्मिथ की जंग को फिर से छेड़ दिया है.
What a contest this is going to be.
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Sunday's #CWC19 action will see India take on Australia at The Oval. Which side will continue their unbeaten start to the tournament?#TeamIndia #CmonAussie pic.twitter.com/abnInkgOmn
लंदन इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है.
London calling for 🇮🇳 & 🇦🇺 today!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019
Did you know, the name of London’s 'Big Ben' actually comes from the bell inside the clock tower! 🔔 pic.twitter.com/ILAPzGqhNc
जबकि रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने काफी अभ्यास किया है. रोहित पिछले मैच के शतकवीर रहे थे. एक बार फिर से उन पर निगाहें होंगी.
लगभग एक घंटे बाद लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए सिक्का उछाला जाएगा. इस मैच के लिए कंगारू टीम ने नेट पर शनिवार को जमकर पसीना बहाया है.
Ready? 😀 #CmonAussie #CWC19 #INDvAUS pic.twitter.com/WcUD1yRA6o
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 9, 2019