वर्ल्ड कप 2019 : मैदान में उतरते ही बुमराह के नाम हुआ यह खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। कप्तान विराट कोहली इस मैच में भले ही टॉस हार गए लेकिन बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका पर ऐसा शिकंजा कसा कि भारत टॉस से काफी ऊपर चला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में दो कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के अलावा बुमराह-भुवी की जोड़ी को मैदान में उतारा था।
बुमराह ने अपने नाम के अनुरूप ही गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पहले 10 ओवर में कभी भी दक्षिण अफ्रीका को खुलकर खेलने नहीं दिया। शुरुआत से ही उनकी गेंद तेज गति से कोण बनाती हुए बल्लेबाजों को परेशान करते हुए निकल रही थी। बुमराह ने सबसे पहले खतरनाक हाशिम अमला और फिर डिकॉक को आउट कर दिया। ये दोनों ही बल्लेबाज स्लिप में कैच देकर आउट हो गए।
इतना ही नहीं, बुमराह ने इस मैच में एक शानदार रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये बुमराह का 50वां ODI था। इस मैच में किए गए शुरुआती ओवरों को शामिल करें तो उन्होंने अब तक 50 ODI में 87 विकेट ले लिए हैं। इस दौरान उनका औसत भी शानदार 21.79 का रहा है। आपको बता दें कि बुमराह ने टेस्ट मैचों में तकरीबन इतने ही औसत के साथ 49 विकेट लिए हैं।
बुमराह मौजूदा दौर में वनडे और टी-20 क्रिकेट के बड़े गेंदबाज माने जाते हैं। माना जा रहा है कि अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो इसमें बुमराह की भूमिका निर्णायक साबित होगी। फिलहाल अपने पहले ही विश्व कप मैच में बुमराह ने अपनी शानदार फॉर्म से यह साबित कर दिया है कि वह विरोधी टीमों के लिए विश्व कप में बड़ा सिरदर्द साबित होने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
