For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली अपशब्द तो कहते हैं लेकिन सुन नहीं पाते हैं, दिग्गज गेंदबाज का खुलासा

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में भारत को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथंप्टन में खेलना है। इस मैच में खिलाड़ियों के बीच शब्दों की लड़ाई देखने को मिल सकती है। इसके संकेत साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने दिए। रबाडा ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोहली को नासमझ करार दिया।

इसलिए बताया नासमझ

इसलिए बताया नासमझ

दरअसल, आईपीएल में एक मैच के दाैरान रबाडा और कोहली के बीच शाब्दिक लड़ाई तब देखने को मिली थी जब दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच हुआ था। इस दाैरान कोहली ने चाैका लगाने के बाद रबाडा पर जुबानी हमला किया था। इस किस्से का रबाडा ने 'द क्रिकेट मंथली' मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू के दाैरान जिक्र करते हुए कहा कि उस मैच में दोनों के बीच जुबानी जंग हुई थी। लेकिन कोहली ने जिस तरह का बर्ताव किया था वह समझ से परे था। जब कोई कोहली को कुछ कहता है तो उसे गुस्‍सा आ जाता है जो कि नासमझी है।

कोहली शानदार खिलाड़ी गाली नहीं सुन सकता

कोहली शानदार खिलाड़ी गाली नहीं सुन सकता

रबाडा ने कहा, ' वास्‍तव में मैं गेम की रणनीति के बारे में सोच रहा था लेकिन विराट ने मुझे चौका लगाया और फिर उसने कुछ कहा और जब आप उससे वापस कुछ कहते हैं तो वह गुस्‍सा हो जाता है। मैं उसे समझ नहीं पाया। हो सकता है वह इसलिए करता है क्‍योंकि उसे इससे मदद मिलती है लेकिन मेरे हिसाब से यह काफी अपरिपक्‍व बर्ताव है। वह एक शानदार खिलाड़ी है लेकिन वह गाली नहीं सुन सकता।'

Google Duo को विराट कोहली के इस मैसेज के लिए मांगनी पड़ी माफी

मेरी भी जुबानी जंग से बढ़ती है ताकत

मेरी भी जुबानी जंग से बढ़ती है ताकत

रबाडा ने कहा कि उन्हें भी जुबानी जंग से फायदा मिलता है। वैसे रबादा ने कहा कि विराट से सिर्फ उनकी ये जुबानी जंग थी और इस तरह की घटना से मेरा ध्यान नहीं भटकता है। इस तरह की बातें मुझे और अच्छी गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित करता है। रबाडा से जब पूछा गया कि उन्‍हें कोई छेड़ता है तो उनका जवाब क्‍या होता है। इस पर उन्‍होंने कहा कि यदि कोई मुझसे कहता है कि मैं तुम्‍हारी गेंदों की पिटाई करूंगा। मैं तुम्‍हारी धुनाई करूंगा। तो इससे मुझे लड़ने की ताकत मिलती है। यह करो या मरो वाला जवाब होता है।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 22:54 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+