For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में धोनी निभाएंगे कुलदीप की सफलता में बड़ा रोल, स्पिनर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया को इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में अपना पहला मैच 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। सबकी नजरें एक बार फिरे धोनी पर जमी होंगी क्योंकि यह इस क्रिकेटर के लिए अंतिम विश्व कप साबित होने जा रहा है। माना जा रहा है धोनी अपने करियर के अंतिम बड़े टूर्नामेंट में सारा अनुभव झोंककर भारत की जीत में सबसे अहम योगदान दे सकते हैं। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप यादव ने बताया है कि किस तरह से धोनी के इनपुट्स टीम के लिए फायदेंमंद साबित होते हैं।

60 प्रतिशत कुलदीप तो 40 प्रतिशत धोनी का योगदान-

60 प्रतिशत कुलदीप तो 40 प्रतिशत धोनी का योगदान-

कुलदीप ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों और कोच ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। इस वजह से उनमें आत्मविश्वास आया है। धोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'माही भाई ने बहुत क्रिकेट खेला है, खेल को बहुत करीब से देखा है और वे पिच, बल्लेबाज आदि सबके बारे में अपने अनुभव हमारे पास भेज देते हैं। अगर हम लोग किसी बात में 60 प्रतिशत है तो बाकी का 40 प्रतिशत धोनी से हासिल हो जाता है। कई बार हमको पता ही नहीं चलता कि बल्लेबाज क्या करने जा रहा है, ऐसे में धोनी हमसे बात करते हैं और लगातार कुछ ना कुछ बताते रहते हैं, यह शानदार अनुभव है। वे मेरे डेब्यू मैच से मेरे साथ हैं। मैं और चहल दोनों इस मामले में भाग्यशाली हैं।'

IPL में खराब प्रदर्शन को कुलदीप ने नहीं दिया महत्व-

IPL में खराब प्रदर्शन को कुलदीप ने नहीं दिया महत्व-

वहीं अपनी आईपीएल फॉर्म को कुलदीप ने बहुत ज्यादा तूल देने से इंकार किया और कहा कि उन्होंने गेंदबाजी खराब नहीं की लेकिन कई बार आपको किस्मत का साथ भी चाहिए होता है। कुलदीप ने कहा, 'ईडन गार्डन का विकेट इस बार बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। लगातार घास छोड़ी गई थी जिससे स्पिनर्स को और भी ज्यादा दिक्कतें हुई। यहां तक की दूसरी टीम के स्पिनर्स को भी दिक्कतें हुई। मेरी बड़ी ताकत गेंद को प्लाइट करते हुए विकेट के लिए जाना है। लेकिन ईडन पर ऐसा करते ही रन पड़ जाते थे। मैंने कुछ ही ओवरों में ज्यादा रन दिए और आप सोचते हैं कि मेरा सीजन खराब रहा। क्रिकेट में ऐसा होता है। आप हमेशा परफेक्ट नहीं हो सकते।'

विश्व कप 2019 में हार्दिक पांड्या से तुलना पर विजय शंकर ने दिया बड़ा बयान

कुलदीप-चहल और धोनी की जुगलबंदी-

कुलदीप-चहल और धोनी की जुगलबंदी-

विश्व कप में कुलदीप का मुख्य फोकस एक बार फिर से अटैक करने पर होगा ताकि बीच के ओवरों में विकेट चटकाए जा सकें। वहीं चहल के साथ जुगलबंदी पर बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि वे दोनों साथ में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। कुलदीप ने कहा, 'हम लोगों में अच्छा तालमेल है क्योंकि हम मैदान के बाहर भी काफी समय साथ में बिताते हैं। हमें मैदान पर बहुत ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं पड़ती है।' कुलदीप ने कहा, 'हम एक दूसरे को अपनी गेंदबाजी के दौरान ही बता देते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है और इस पर क्या किया जाना चाहिए और फिर विकेट के पीछे माही भाई तो होते ही हैं।'

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 11:53 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+