For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: मैच हारने के बावजूद मलिंगा की खेल भावना ने जीता सबका दिल, VIDEO

नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट दुनिया में इस खेल का सबसे शानदार और भव्य आयोजन माना जाता है। इसको जीतने वाली टीम 4 साल के लिए विश्व चैंपियन बनती है। अब ये महाप्रतियोगिता शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे है। लीग मैचों का रोमांच शुरू होने से पहले वार्म-अप मैचों का दौर 28 मई को खत्म हो जाएगा। वार्म-अप मैचों में भी कुछ बढ़िया मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। और इन मुकाबलों में कुछ शानदार घटनाएं भी घट रही हैं।

ऐसा ही एक मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ जिसको जीता तो ऑस्ट्रेलिया ने लेकिन दिल जीत ले गए लसिथ मलिंगा। ये वहीं मलिंगा हैं जिन्होंने अपनी अंतिम गेंद पर स्लो यॉर्कर फेंकने के बाद आईपीएल-12 में मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म-अप मैच समाप्त होने के बाद मलिंगा ने मार्कस स्टोइनिस को स्लो यॉर्कर करने के लिए कुछ बढ़िया टिप्स दिए। यह मैच ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से जीत गया था।

मलिंगा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'शॉर्ट-फार्मेट खेल में विविधता बहुत जरूरी है। आईपीएल के समय स्टोइनिस मुझसे स्लो यॉर्कर फेंकना सीखना चाहते थे। मैं उनको सीखाना चाहता था, क्रिकेट ऐसे ही आगे बढ़ता है।'

उन्होंने कहा, 'जो कोई भी जानना चाहता है, मैं उसकी मदद करना चाहता हूं। मैं सीखाना चाहता हूं ये कि ये गेंद कैसे फेंकी जाती है, किस स्थिति में आप इसको इस्तेमाल करेंगे, और आप इसको क्यों इस्तेमाल करना चाहेंगे।'

आपको बता दें कि 35 साल की उम्र होने के बाद भले ही मलिंगा के पास पहले जैसी स्पीड नहीं रही हो लेकिन अपनी विविधताओं के चलते वे आज भी दुनिया के सबसे चतुर गेंदबाजों में शुमार हैं। इस बारे में बात करते हुए मलिंगा कहते हैं, 'कौशल सबसे पहले आता है, तब आपको खेल का विश्लेषण करना होता है। ये दो चीजें गेंदबाजों को करनी होती है। क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल हैं लेकिन गेंदबाज इस खेल को बदल सकता है।'

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 18:32 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+