World Cup 2019: पिछले 12 मैचों से पाकिस्तान टीम को लगा 'ग्रहण', परेशान करेगा ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें अप्रत्याशित खेल दिखाने की माहिर मानी जाती हैं। अपने दिन पर किसी भी टीम को धूल चटाने का माद्दा रखने वाली ये टीमें किसी दिन अगर बेहद कमतर टीम से भी हार जाती हैं तो भी कोई ताज्जुब नहीं होता है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की टीम ने अपना पहला ही मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ हारा है उससे कई सवाल खड़े हुए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में केवल 21.4 ओवर खेलकर 105 रनों पर ढेर हो गई थी।
विंडीज ने महज 13.4 ही ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया। ट्रेंट ब्रिज में हो रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऐसा कारनामा किया जिससे यह टीम सिवाय शर्मशार होने के और कुछ नहीं कर सकती। विश्व कप में लगातार 10 मैच हारने की फजीहत के साथ उतर रही पाकिस्तान टीम का भाग्य यहां भी नहीं बदला। अपना पहला मैच बुरी तरह हारने से पहले पाकिस्तान प्रैक्टिस मैच में भी अफगानिस्तान के हाथों तीन विकेट से हार गया था।
अब अगर प्रैक्टिस मैच को भी मिला दिया जाए तो पाकिस्तान के नाम 12 हार लगातार दर्ज हो गई हैं। यह ऐसा रिकॉर्ड है जो पाक टीम को हताश कर सकता है। विश्व कप का प्रारूप इस बार काफी प्रतिस्पर्धात्मक है। ऐसे में शायद ही किसी गलती के लिए आगे भरपाई करने का मौका मिले।
आपको बता दें कि यह पाकिस्तान का विश्व कप में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह टीम 1992 के विश्व कप में 74 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान ने वह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। मजेदार बात यह है कि 1992 का विश्व कप भी पाकिस्तान ने ही जीता था। पाकिस्तान का विश्व कप में तीसरा सबसे कम स्कोर 132 रन है जो 1999 और 2007 के विश्व कप में बना था। 2007 के विश्व कप में तो पाकिस्तान केवल 132 रनों पर ढेर हो गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
