For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC19: जब कैटरीना से मिले मोहम्मद कैफ और इस बात के लिए हो गए ट्वीटर पर ट्रोल

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ आजकल विश्व कप में कमेंट्री करने में व्यस्त हैं। उन्होंने भारत के पहले विश्व कप मैच से पहले ट्वीटर पर एक ऐसी फोटो पोस्ट की है जो खासी चर्चित हो चुकी है। कैफ ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले फोटो शेयर की थी।

कैफ की ये फोटो बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ है। मजेदार बात यह है कि दोनों एक ही सरनेम शेयर करते हैं। इस फोटो को ट्वीट करते हुए कैफ ने कहा, 'आखिर दो कैफ मिले।' बात केवल यहीं पर खत्म नहीं हुई बल्कि कैफ ने ये कहते हुए सुगबुगाहट को बढ़ा दिया कि- 'कृपया ध्यान दें, पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि अभी तक कोई रिश्ता नहीं, सिवाए इंसानियत के।'

कैफ की इस हरकत के बाद फैंस को चुटकी लेने का भरपूर मौका मिल गया उन्होंने कैटरीना के साथ कैफ के रिश्ते को लेकर अपने-अपने निष्कर्ष निकाल लिए। एक फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मोहम्मद कैटरीना'

वहीं, एक फैन ने कहा कि दोनों ही कैफ का करियर लंदन से उफान चढ़ा था। कैटरीना की फिल्म नमस्ते लंदन ने सफलता की शानदार गाथा लिखी थी तो वहीं कैफ ने लंदन के लॉर्ड्स में हुए नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल से स्टारडम पाया था।

एक फैन ने तो कैफ को जरा संभलने की सलाह दे डाली और कहा कि आपकी पत्नी भी आपको ट्वीटर पर फॉलो करती है।

वहीं फैन को ये समझ नहीं आया कि 'अभी तक' का क्या मतलब है

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ आजकल अपनी फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी है। सलखान खान द्वारा अभिनीत यह फिल्म पूरे देश में ईद के मौके पर रिलीज हुई है।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 18:14 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+