VIDEO : अभिनंदन के 'अपमान' पर भड़की पूनम पांडे, पाकिस्तान को देना चाहती हैं यह 'CUP'
नई दिल्ली। अपने हाॅट अंदाज से दुनियाभर में चर्चित पूनम पांडे फिर से सुर्खियों में आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने इस बार सोशल मीडिया में छाने के लिए क्रिकेट का सहारा लिया। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। इसके पहले दोनों देश अपने तरीके से विज्ञापन तैयार कर मैच को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान टीवी पर मैच को सुर्खियों में लाने के लिए भारतीय वायुसना के विग कमांडर अभिनंदन के रूप में विज्ञापन दिखाया गया। अभिनंदन वही हैं जिन्हें पाकिस्तान की सेना ने कब्जे में ले लिया था। अभिनंदन पर पाकिस्तान द्वारा बनाए विज्ञापन पर देशभर में गुस्सा तो है लेकिन इस बीच पूनम पांडे भी भड़क उठीं।

दिया ये जवाब
अभिनंदन वाले विज्ञापन पर पूनम पांडे ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया और पाकिस्तान को कहा कि आपने दुनिया के हीरो का मजाक उड़ाया है यह बहुत बुरा है। उन्होंने कहा कि आपको कप चाहिए? इसके बाद पूनम पांडे ने अपनी ब्रा खोलकर कहा, ''एक नहीं दो कप लो और इस कप में बैठकर चाय पीना।'' सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे के इस वीडियो को करीब 12 लाख लोग देख चुके हैं।
|
क्या दिखाया गया है विज्ञापन में
दरअसल हाल ही में पाकिस्तान में एक ऐड काफी वायरल हो रहा था। जिसमे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का डुप्लिकेट कैरेक्टर दिखाया गया है। पाकिस्तान द्वारा क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत के मैच से पहले पाकिस्तानी टीवी चैनल ने एक ऐड तैयार किया गया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का डुप्लिकेट कैरेक्टर दिखाया गया। इस वीडियो में एक शख्स अभिनंदन की नकल करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह सेना की वर्दी की जगह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में थे। जिसमें अभिनंदर को कप में चाय पीते दिखाया गया और अंत में एक शख्स अभिनंदन के डुप्लिकेट को कहता है- कप लेकर कहां जा रहा है, इसे यहीं रखो।

भारतीय टीम के लिए न्यूड हो चुकी हैं पूनम पांडे
गाैर हो कि आईसीसी विश्व कप 2011 के दाैरान पांडे ने ऐलान किया था कि अगर भारत विश्व कप जीत जाता है तो वो न्यूड तस्वीरें व वीडियो अपलोड करेंगी। हालांकि पांडे की कुछ सालों बाद सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरें व वीडियो वायरल हुईं जिसे माना जा रहा था कि उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। बता दें कि भारत से विश्व कप में पाकिस्तान कभी नहीं जीत सका है। खैर, अब फैंस की नजरें पूनम पांडे पर भी रहेंगी कि वो भारत की जीत पर नया क्या करती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
