
मिलेगा इतना पैसा
इस बार खिताब जीतने वाली टीम को 40 लाख डॉलर यानि 28 करोड़ 5 लाख से अधिक का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ा इनामी राशी है। आईसीसी के अनुसार, 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाली टीम को 20 लाख डॉलर जबकि सेमीफाइनल में हार झेलने वाली प्रत्येक टीम को 800,000 डॉलर की इनामी राशी दी जाएगी। सेमीफाइनल मुकाबले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड और बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर क्रमश: 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक एक बार भी विश्व कप कप का खिताब नहीं जीत पाए हैं।

राउंड रोबिन फॉरमेट में होगा टूर्नामेंट
इस बार विश्व कप के सभी मैच राउंड रोबिन फॉरमेट में करवाए जाएंगे। राउंड रोबिन फॉरमेट विश्व कप में दूसरी बार इस्तेमाल किया जा रहा। सबसे पहले 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए विश्व कप में इसे इस्तेमाल किया गया था। इस फॉर्मेट के हिसाब से हर टीम को नौ मैच खेलने हैं। यह प्रारूप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी इस्तेमाल किया जाता है। इंग्लैंड और वेल्स पहले 1975, 1979, 1983 और 1999 में विश्व कप का मंचन कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल पक्ष है, जिसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में सर्वाधिक 5 बार खिताब जीता है। विंडीज ने 1975 और 1979 में पहले दो टूर्नामेंट जीते, जबकि भारत ने 1983 और 2011 में जीत हासिल की। वहीं 1992 में पाकिस्तान और 1996 में श्रीलंका विजेता रहा था।
वर्ल्ड कप 2019 : मशहूर ज्योतिष की भविष्यवाणी, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल मैच

ये बदलाव भी देखने को मिलेगा
इस विश्व कप में पहले की अपेक्षा टीमों की संख्या भी घटाई गई है। विश्व कप के बीते संस्करणों में 12 या 14 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार क्वालीफिकेशन में भी बदलाव किए गए थे। आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष-8 में रहने वाली टीमें स्वत: ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई थीं जबकि बाकी के दो स्थानों के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, जिससे विंडीज और अफगानिस्तान ने अपनी जगह पक्की की थी।


Click it and Unblock the Notifications
