For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2019: भारतीय क्रिकेटरों की दाढ़ी पर ऋषि कपूर ने उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। 15 सदस्यीय इस टीम को सभी देशवासियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी हैं। जब 15 अप्रैल को यह घोषणा हुई तब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इसी पर टिकी थी। भारतीय हिंदी फिल्म उद्योग यानी बॉलीवुड भी अपने क्रिकेट प्रेम के लिए खासा चर्चित रहा है। खासकर आईपीएल के बाद तो बॉलीवुड और क्रिकेट एक दूसरे के काफी करीब भी आए हैं।

ऋषि कूपर ने शेयर की टीम इंडिया की तस्वीर-

ऋषि कूपर ने शेयर की टीम इंडिया की तस्वीर-

वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो क्रिकेट को दूर से ही फॉलो करते हैं लेकिन उनकी नजर इस खेल की बारिकियों पर बनी रहती है। ऐसे बड़े कलाकारों में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, आमिर खान आदि जैसी हस्तियों के नाम लिए जा सकते हैं। सोमवार को हुई टीम इंडिया की घोषणा ने बॉलीवुड के अनुभवी कलाकार ऋषि कपूर का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित किया है। फिलहाल अमेरिका में अपना इलाज करा रहे कपूर ने ट्वीटर पर 15 सदस्यीय टीम इंडिया की फोटो शेयर की है।

क्रिकेटरों की दाढ़ी पर उठाया सवाल-

लेकिन हमेशा कुछ ना कुछ हटकर बोलने के लिए अपनी पहचान कायम करने वाले कपूर ने इस तस्वीर के साथ ही एक सवाल भी खड़ा किया है। उनका सवाल है- 'इस तस्वीर को किसी संदर्भ बिंदु के तौर पर ना लें लेकिन हमारे ज्यादातर क्रिकेट खिलाड़ियों ने लंबी दाढ़ी क्यों बढ़ा रखी है। क्या सभी सैमसन हैं? (जिसकी ताकत ही उसके बालों में थी) निश्चिच तौर पर ये सभी बिना दाढ़ी के भी स्मार्ट और डेशिंग लगेंगे। ये अब मेरा एक अवलोकन है।'

'कही बालों में तो नहीं खिलाड़ियों की ताकत?'

'कही बालों में तो नहीं खिलाड़ियों की ताकत?'

आपको बता दें सैमसन प्राचीन बाइबिल में वर्णित इस्राएलियों के न्यायाधीशों में से आखिरी था और इसकी ताकत उसके बालों में थी। कपूर के अनुसार कहीं भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी तो ऐसा नहीं कि इनकी ताकत इनकी दाढ़ी में हो और इस डर से ये लोग शेव नहीं कराते हों। वैसे कपूर की बात निराधार नहीं है। अगर आप देखें तो पाएंगे कि भारतीय कप्तान समेत अधिकांश इंडियन क्रिकेटर पूरी दाढ़ी में नजर आते हैं।

गिनती के नामों को छोड़ बाकी सबकी बढ़ी हुए दाढ़ी-

गिनती के नामों को छोड़ बाकी सबकी बढ़ी हुए दाढ़ी-

सीनियर खिलाड़ियों में महेंद्र सिह धोनी ही ऐसे खिलाड़ी है जो बीच-बीच में बिल्कुल क्लीन शेव हो जाते है। हालांकि इसका बड़ा कारण उनकी दाढ़ी के पूरी तरह सफेद हो चुके बाल भी है जो चेहरे पर थोड़े अजीब लगते हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार भी क्लीव शेव में दिखाई दे जाते हैं। इस तरह से गिनती के कुछ नामों को छोड़ दिया जाए तो सभी अपने चेहरे पर बड़े हुए बालों को बेहद महत्व दे रहे हैं। आपको बता दें कप्तान कोहली सबसे ज्यादा बढ़ी हुई दाढ़ी रखने वाले भारतीय खिलाड़ियों में एक हैं और पूरा इंडियन क्रिकेट जगत उनको फॉलो भी करता है। इसके अलावा बढ़ी हुई दाढ़ी आजकल युवाओं में ट्रेंड में भी है और सभी क्रिकेटर एक युवा भी होते हैं।

डिविलियर्स ने बताया भारत में भारत के खिलाफ खेलने का वो किस्सा, जिसने जीता फैंस का दिल

Story first published: Tuesday, April 16, 2019, 22:17 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+