For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन को कोच से मिला बड़ा चैलेंज, पूरा करने पर मिलेगी टीम में एंट्री

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 में अभी तक लीग के 3 मैच खेल चुकी है, जबकि चाैथा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले सवाल यह है कि क्या अंगूठे की चोट के कारण तीन हफ्तों से लगभग बाहर हुए धवन जल्दी से मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उनका मुश्किल लग रहा है, पर टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने धवन को एक बड़ा चैलेंज दिया है जिसे अगर धवन पूरा कर लेते हैं तभी टीम में एंट्री मिलेगी।

मिला ये चैलेंज

मिला ये चैलेंज

धवन के अंगूठे की चोट पर कोच आर श्रीधर ने कहा है, "हम उसे(शिखर धवन) हलकी गेंद से टेस्ट करेंगे। इसके बाद हम इंटरनेशनल लेबल की गेंद से उन्हें प्रैक्टिस कराएंगे, जो कि चैलेंजिंग है। अगर शिखर धवन इसमें सफलता प्राप्त करते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर होगी।" हालांकि, अभी शिखर धवन को लेकर कोई भी जल्दी में नहीं हुए क्योंकि भारतीय को अभी 6 लीग मुकाबले खेलने हैं।

सेमीफाइनल तक ठीक होने की उम्मीद

सेमीफाइनल तक ठीक होने की उम्मीद

फिल्डिंग कोच ने कहा कि एक बार जब हम उसका(धवन) आकलन कर लेते हैं, तो शायद 10 वें या 12 वें दिन, हम उन्हें बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। उनके बाएं हाथ में चोट आई है। यह धवन का प्रमुख हाथ नहीं है क्योंकि वह दाएं हाथ का है। आर श्रीधर ने कहा, ''उम्मीद है, चोट जल्दी से ठीक हो जाती है और वह हमारे लीग मैच में और सेमीफाइनल के लिए उपलब्ध होंगे।'' बीसीसीआई और टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट ने ये साफ कर दिया है कि शिखर धवन अगले कम से कम तीनों मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसमें भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भी शामिल था, जो गुरुवार को बारिश की वजह से रद हो गया।

पंत को टीम में किया गया है शामिल

पंत को टीम में किया गया है शामिल

धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को टीम में शामिल करने के लिए इंग्लैंड बुला लिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें माैका दिया जा सकता है। वहीं धवन की जगह केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। लेकिन राहत वाली खबर यह है कि धवन के 30 जून तक पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद हैं। चयनकर्ताओं को मेडिकल टीम से सकारात्मक संकेत मिला है कि मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को होने वाले मैच में धवन के खेलने की पूरी संभावना है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 10:27 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+