Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्‍ड कप 2019 : इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ने से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्‍ड कप का पहला मैच 30 मई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी, लेकिन इसके पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। उनकी टीम के सीनियर तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोट के कारण वर्ल्‍ड कप के पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का मानना है स्टेन 5 जून को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। ऐसे में टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी के सामने भी टीम संयोजन की एक बड़ी चुनौती होगी।

35 साल के स्टेन ने इस बार का आईपीएल सीजन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेला। इस दाैरान उनके कंधे में चोट लग गई थी। आईपीएल के दौरान भी वो महज दो मुकाबले ही खेल पाए थे। जिसके बाद वो वापस अपने देश लौट गए थे। टीम के कोच ओटिस गिब्‍सन ने कहा कि स्‍टेन अब भी पूरी तरह से मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। हम लगता है कि छह सप्‍ताह लंबे इस टूर्नामेंट के दौरान उन्‍हें शुरुआती मैचों में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनाने की कोई जल्‍दी नहीं करनी चाहिए।

इंग्लैंड खेमा होगा खुश
विश्व कप में स्टेन का रिकाॅर्ड बेहद शानदार है। उनके बाहर होने से इंग्लैंड खेमा काफी खुश होगा क्योंकि स्टेन ऐसे गेंदबाज हैं जो शुरूआती और डेथ ओवरों में विकेट झटकने के लिए जाने जाते हैं। स्टेन के खाैफ का अंदाजा इससे लगाया जाता है कि उन्होंने अभी तक आईसीसी विश्व कप के 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23 विकेट झटके हैं। साथ ही स्टेन रन खर्च करने में भी काफी कंजूस साबित होते हैं। उन्होंने अभी तक विश्व कप के मैचों में 4.68 की इकोनाॅमी रेट से रन खर्च किए हैं।

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 19:24 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+