For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC 2019 : इंग्लैंड ने जीत के साथ किया आगाज, साउथ अफ्रीका पर दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 104 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया। इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 8 विकेट खोकर 312 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में साउथ अफ्रीका 207 रनों पर ढेर हो गई। एडेन मार्कराम 11 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर आर्चर की गेंद पर मोइन अली को कैच थमा बैठे। जेपी डुमिनी 8 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर पवेलियन लौटे। ड्वाइन प्रिटोरियस एक रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। एंडीले फेहलुकवायो 24 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच बेन स्टोक्स ने डाइव लगाकर एक हाथ से लिया। हाशिम अमला 13 रन बनाकर प्लंकेट की गेंद पर आउठ हुए।

इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 311 रन का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बेन स्टोक्स (89) ने बनाए। उन्होंने 79 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके लगाए। स्टोक्स के अलावा इयोन मॉर्गन (57), जेसन रॉय (54), जो रूट (51), जोस बटलर (18), क्रिस वॉक्स (13), जॉनी बेयरस्टो (0) और मोइन अली ने 3 रन का योगदान दिया। वहीं, लियम प्लंकेट 9 और जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं लुंगी नगिडी ने 10 ओवर में 66 रन देकर 3 विकेट निकाले। पहला विकेट ओपनर जेसन राॅय के रूप में गिरा जो मैच की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले इमरान ताहिर का शिकार हो गए। हालांकि जेसन राॅय और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। राॅय 54 रन बनाकर एंडिले फेयुकुवे का शिकार बने।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड - (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

दक्षिण अफ्रीका- हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, एंडिले फेयुकुवे, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर

Story first published: Thursday, May 30, 2019, 22:39 [IST]
Other articles published on May 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+